फतेहाबाद में मिली खोपड़ी युवक की निकली:चौकी के पास झाड़ियों में मिला कंकाल, 12 दिन से लापता; 4 मई को थी शादी

फतेहाबाद में मिली खोपड़ी युवक की निकली:चौकी के पास झाड़ियों में मिला कंकाल, 12 दिन से लापता; 4 मई को थी शादी

फतेहाबाद शहर की गुरुनानकपुरा पुलिस चौकी के पास स्थित खाली जगह में 1 मई को मिली खोपड़ी की पहचान हो गई। इस खोपड़ी के अलावा बाकी शरीर का हिस्सा एक पेट्रोल पंप के पीछे खाली जगह में झाड़ियों के बीच मिला है। पुलिस ने युवक का कंकाल बरामद कर लिया है। कंकाल की पहचान गांव अहरवां निवासी 21 वर्षीय बिरसा सिंह उर्फ वीरसा सिंह के रूप में हुई है, जो पिछले 12 दिनों से लापता था।
पुलिस के अनुसार, कंकाल का धड़ तो मिला, लेकिन गर्दन नहीं थी, जिससे मामला और भी संदिग्ध हो गया है। बाद में 1 मई की सुबह पुलिस चौकी के सामने एक खोपड़ी मिलने पर पुलिस ने उसकी फोटो मृतक के परिजनों को दिखाई। परिजनों ने खोपड़ी के कान में पहने कुंडल (बाली) से उसकी पहचान वीरसा सिंह के रूप में की। 19 अप्रैल को 10 रुपए लेकर घर से निकला था
परिजनों ने बताया कि वीरसा सिंह 19 अप्रैल 2026 को शाम करीब 5:30 बजे घर से निकला था और वापस नहीं लौटा। इस संबंध में उसकी पत्नी मुस्कान ने थाना सदर फतेहाबाद में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज करवाई थी। जिस पर पुलिस ने मुकदमा नंबर 163, दिनांक 22 अप्रैल 2026, धारा 127(6) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया हुआ है।
सूचना मिलते ही थाना सदर पुलिस को अवगत कराया गया। सदर थाना टीम मौके पर पहुंचीं और कंकाल को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए नागरिक अस्पताल फतेहाबाद में रखवा दिया।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *