NHM कर्मचारियों ने हवन-पूजन कर खत्म किया धरना:बोले- सरकार और सिस्टम को सद्बुद्धि दे भगवान, समान काम-समान वेतन और बीमा की मांग
लखीमपुर में मांगों को लेकर तीन दिन से धरने पर बैठे राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) के संविदा कर्मचारियों ने शनिवार दोपहर ढाई बजे हवन-पूजन के साथ आंदोलन समाप्त कर दिया। कर्मचारियों ने सरकार और व्यवस्था में बैठे जिम्मेदार लोगों की सद्बुद्धि के लिए धार्मिक अनुष्ठान किया। इसके बाद प्रसाद वितरित किया गया। समान काम के…

