विश्वविद्यालय की मांग पर स्टूडेंट ने निकाली तिरंगा यात्रा:संजय गांधी कॉलेज से शुरू होकर कलेक्ट्रेट पहुंची, आंदोलन जारी रखने का संकल्प
सीधी जिले में विश्वविद्यालय बनाने की मांग को लेकर छात्र-छात्राओं ने फिर आवाज उठाई। शासकीय महाविद्यालय जीडीसी सीधी और संजय गांधी कॉलेज समेत कई कॉलेजों के छात्रों ने तिरंगा यात्रा निकाली। शहर में विश्वविद्यालय की स्थापना की मांग करते हुए प्रधानमंत्री के नाम जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। छात्रों ने कहा कि विश्वविद्यालय बनने तक…

