रामपुर में रामलीला का मंचन:कलाकारों ने अहिल्या उद्धार, गंगा दर्शन और पुष्प वाटिका के प्रसंग प्रस्तुत किए

रामपुर में रामलीला का मंचन:कलाकारों ने अहिल्या उद्धार, गंगा दर्शन और पुष्प वाटिका के प्रसंग प्रस्तुत किए

रामपुर में ज्वाला नगर स्थित श्री आदर्श रामलीला कमेटी के तत्वावधान में शनिवार रात रामलीला महोत्सव का मंचन किया गया। ब्रज विलास रासलीला मंडल, वृंदावन, मथुरा के कलाकारों ने अहिल्या उद्धार, गंगा दर्शन और पुष्प वाटिका के प्रसंग प्रस्तुत किए। अहिल्या उद्धार के प्रसंग में भगवान श्रीराम ने अहिल्या का उद्धार कर उन्हें पुनः सम्मान दिलाया। इसके बाद गंगा दर्शन के दृश्य में भगवान श्रीराम के गंगा तट पर आगमन और गंगा माता के दर्शन का मंचन किया गया। अंत में पुष्प वाटिका का प्रसंग प्रस्तुत हुआ। रामलीला मैदान में आकर्षक सजावट और रंगीन रोशनी के बीच भक्तिमय माहौल रहा। प्रसंगों को देखने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु और नगरवासी पहुंचे। दर्शकों ने तालियां बजाकर कलाकारों का उत्साह बढ़ाया।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *