झालावाड़ में कल निकलेगी ‘रन फॉर यूनिटी’:सरदार पटेल जयंती पर लोगों को राष्ट्रीय एकता, अखंडता और भाईचारे का देंगे संदेश

झालावाड़ में कल निकलेगी ‘रन फॉर यूनिटी’:सरदार पटेल जयंती पर लोगों को राष्ट्रीय एकता, अखंडता और भाईचारे का देंगे संदेश

सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर 31 अक्टूबर को राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया जाएगा। इस मौके पर झालावाड़ में ‘रन फॉर यूनिटी’ निकाली जाएगी। इसका उद्देश्य लोगों को राष्ट्रीय एकता, अखंडता और भाईचारे का संदेश देना है। एडीएम रामचंद्र खटिक ने बताया कि दौड़ शनिवार सुबह 7:30 बजे मिनी सचिवालय से शुरू होगी। यह मामा-भानेज चौराहा, जिंदल मेडिकल, निर्भय सिंह सर्किल, मल्होत्रा शॉप और बालजी की छतरी से होते हुए राजकीय खेल संकुल पहुंचेगी। वहीं दौड़ का समापन होगा। सुबह 11 बजे होगा शपथ कार्यक्रम
राष्ट्रीय एकता दिवस पर जिले के सभी सरकारी कार्यालयों और संस्थानों में सुबह 11 बजे शपथ दिलाई जाएगी। जिला स्तरीय शपथ ग्रहण कार्यक्रम मिनी सचिवालय स्थित कलेक्ट्रेट परिसर में होगा। पटेल के योगदान को किया जाएगा याद
कार्यक्रम में अधिकारियों और कर्मचारियों को देश की एकता, अखंडता और सुरक्षा बनाए रखने की शपथ दिलाई जाएगी। साथ ही देशवासियों के बीच आपसी सद्भाव और एकजुटता की भावना मजबूत करने का संकल्प लिया जाएगा।
इन कार्यक्रमों के जरिए राष्ट्र निर्माण में सरदार वल्लभभाई पटेल के योगदान को याद किया जाएगा और राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया जाएगा।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *