किसान रजिस्ट्री में कटिहार राज्य में दूसरे स्थान पर:कृषि टास्क फोर्स बैठक में फसल, उर्वरक उपलब्धता की हुई समीक्षा

किसान रजिस्ट्री में कटिहार राज्य में दूसरे स्थान पर:कृषि टास्क फोर्स बैठक में फसल, उर्वरक उपलब्धता की हुई समीक्षा

कटिहार में 21 अगस्त 2026 को जिला पदाधिकारी आशुतोष द्विवेदी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय कृषि टास्क फोर्स की समीक्षा बैठक हुई। इस बैठक में खरीफ फसल की बुवाई, किसान रजिस्ट्री की प्रगति, उर्वरक की उपलब्धता और विभागीय योजनाओं की समीक्षा की गई। जिला कृषि पदाधिकारी ने बताया कि खरीफ वर्ष 2026 के लिए विभिन्न फसलों का कुल 1,00,979.94 हेक्टेयर क्षेत्र में आच्छादन लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके विरुद्ध, मुख्य रूप से धान की बुवाई 92,138.44 हेक्टेयर क्षेत्र में की जा चुकी है, जो लक्ष्य का लगभग 99 प्रतिशत है। प्रतिकूल मौसम, जिसमें अत्यधिक वर्षा/बाढ़ और अनावृष्टि के बीच लंबे अंतराल की स्थिति शामिल है, को देखते हुए आकस्मिक फसल योजना तैयार की गई है। जिले में खरीफ मौसम के लिए सभी प्रकार के उर्वरक पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं। किसानों को उचित मूल्य पर उर्वरक उपलब्ध कराने के लिए लगातार निगरानी और निरीक्षण किया जा रहा है, ताकि उन्हें किसी प्रकार की परेशानी न हो। किसान रजिस्ट्री के संबंध में बताया गया कि जिला पदाधिकारी के निर्देश पर 20 से 25 अगस्त 2026 तक विशेष अभियान चलाकर सभी पंचायतों में किसान रजिस्ट्री का कार्य किया जा रहा है। 20 अगस्त 2026 तक कुल 2,24,308 किसानों की रजिस्ट्री पूरी हो चुकी है, जिसके आधार पर कटिहार जिला राज्य में दूसरे स्थान पर है। कृषि विभाग की योजनाओं और कार्यक्रमों की जानकारी सीधे किसानों तक पहुंचाने के उद्देश्य से बिहार कृषि ऐप विकसित किया गया है। कटिहार जिले में अब तक 55,534 किसानों का निबंधन इस ऐप के माध्यम से किया जा चुका है। अन्य विभागों की योजनाओं की भी हुई समीक्षा जिला कृषि टास्क फोर्स से संबंधित पशुपालन, मत्स्य, गव्य, सिंचाई प्रमंडल एवं लघु सिंचाई प्रमंडल सहित अन्य विभागों के पदाधिकारियों द्वारा भी वर्ष 2026 में संचालित योजनाओं की अद्यतन प्रगति से जिला पदाधिकारी को अवगत कराया गया। जिला पदाधिकारी, कटिहार द्वारा सभी संबंधित विभागों के पदाधिकारियों को अपने-अपने विभाग द्वारा संचालित योजनाओं का ससमय एवं प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने तथा आगामी बैठक में योजनाओं की प्रगति का अद्यतन प्रतिवेदन प्रस्तुत करने का निर्देश दिया गया। बैठक में कृषि विभाग सहित संबंधित विभागों के अन्य पदाधिकारी भी उपस्थिति रहें। कटिहार में 21 अगस्त 2026 को जिला पदाधिकारी आशुतोष द्विवेदी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय कृषि टास्क फोर्स की समीक्षा बैठक हुई। इस बैठक में खरीफ फसल की बुवाई, किसान रजिस्ट्री की प्रगति, उर्वरक की उपलब्धता और विभागीय योजनाओं की समीक्षा की गई। जिला कृषि पदाधिकारी ने बताया कि खरीफ वर्ष 2026 के लिए विभिन्न फसलों का कुल 1,00,979.94 हेक्टेयर क्षेत्र में आच्छादन लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके विरुद्ध, मुख्य रूप से धान की बुवाई 92,138.44 हेक्टेयर क्षेत्र में की जा चुकी है, जो लक्ष्य का लगभग 99 प्रतिशत है। प्रतिकूल मौसम, जिसमें अत्यधिक वर्षा/बाढ़ और अनावृष्टि के बीच लंबे अंतराल की स्थिति शामिल है, को देखते हुए आकस्मिक फसल योजना तैयार की गई है। जिले में खरीफ मौसम के लिए सभी प्रकार के उर्वरक पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं। किसानों को उचित मूल्य पर उर्वरक उपलब्ध कराने के लिए लगातार निगरानी और निरीक्षण किया जा रहा है, ताकि उन्हें किसी प्रकार की परेशानी न हो। किसान रजिस्ट्री के संबंध में बताया गया कि जिला पदाधिकारी के निर्देश पर 20 से 25 अगस्त 2026 तक विशेष अभियान चलाकर सभी पंचायतों में किसान रजिस्ट्री का कार्य किया जा रहा है। 20 अगस्त 2026 तक कुल 2,24,308 किसानों की रजिस्ट्री पूरी हो चुकी है, जिसके आधार पर कटिहार जिला राज्य में दूसरे स्थान पर है। कृषि विभाग की योजनाओं और कार्यक्रमों की जानकारी सीधे किसानों तक पहुंचाने के उद्देश्य से बिहार कृषि ऐप विकसित किया गया है। कटिहार जिले में अब तक 55,534 किसानों का निबंधन इस ऐप के माध्यम से किया जा चुका है। अन्य विभागों की योजनाओं की भी हुई समीक्षा जिला कृषि टास्क फोर्स से संबंधित पशुपालन, मत्स्य, गव्य, सिंचाई प्रमंडल एवं लघु सिंचाई प्रमंडल सहित अन्य विभागों के पदाधिकारियों द्वारा भी वर्ष 2026 में संचालित योजनाओं की अद्यतन प्रगति से जिला पदाधिकारी को अवगत कराया गया। जिला पदाधिकारी, कटिहार द्वारा सभी संबंधित विभागों के पदाधिकारियों को अपने-अपने विभाग द्वारा संचालित योजनाओं का ससमय एवं प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने तथा आगामी बैठक में योजनाओं की प्रगति का अद्यतन प्रतिवेदन प्रस्तुत करने का निर्देश दिया गया। बैठक में कृषि विभाग सहित संबंधित विभागों के अन्य पदाधिकारी भी उपस्थिति रहें।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *