मुजफ्फरपुर में उत्पाद विभाग ने नकली विदेशी शराब बनाने और उसे बाजार में असली बताकर बेचने वाले एक बड़े गिरोह का भंडाफोड़ किया है। जैतपुर थाना क्षेत्र के एक घर में छापेमारी कर भारी मात्रा में नकली शराब बनाने का सामान बरामद किया गया है। छापेमारी के दौरान मौके से विभिन्न ब्रांडों की खाली बोतलें, ढक्कन, शीशियां, रैपर, बारकोड, सील करने का उपकरण और कलर एसेंस जब्त किया गया। बरामद रैपरों में रॉयल स्टैग, इंपीरियल ब्लू, रॉयल चैलेंज और मैकडॉवेल नंबर वन जैसे प्रसिद्ध ब्रांडों के नाम शामिल हैं। उत्पाद विभाग के अनुसार, आरोपी असली शराब की बोतलों की हूबहू नकल तैयार करते थे। इनमें नकली शराब भरकर ब्रांडेड रैपर और बारकोड लगाए जाते थे, जिससे पहली नजर में नकली शराब की पहचान करना बेहद मुश्किल हो जाता था। आशंका है कि इस तैयार शराब को बाजार में असली विदेशी शराब के नाम पर बेचा जा रहा था। गुप्त सूचना के बाद उत्पाद विभाग ने घर पर मारा छापा उत्पाद विभाग की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर जैतपुर थाना क्षेत्र के इस घर पर छापा मारा। जांच में पता चला कि यह घर नकली विदेशी शराब बनाने का मुख्य अड्डा था। यहां से शराब तैयार करने में उपयोग होने वाली कई सामग्री मिली। छापेमारी में मिले रैपरों की गुणवत्ता ने अधिकारियों को भी चौंका दिया, क्योंकि वे बड़े ब्रांडों जैसे रॉयल स्टैग, इंपीरियल ब्लू, रॉयल चैलेंज और मैकडॉवेल नंबर वन की बोतलों की पैकिंग जैसी ही थीं। तस्करों ने नकली शराब को असली दिखाने के लिए बोतलों, रैपरों के साथ-साथ बारकोड और सील लगाने की भी व्यवस्था कर रखी थी, जिससे ग्राहकों के लिए इसकी असलियत पहचानना लगभग असंभव था। भारत सिंह गिरफ्तार, पहले भी जेल जा चुका है कार्रवाई के दौरान भारत सिंह नामक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। उत्पाद विभाग के अनुसार, भारत सिंह पूर्व में भी नकली शराब बनाने के मामले में जेल जा चुका है। टीम अब उससे पूछताछ कर यह पता लगाने में जुटी है कि नकली शराब तैयार करने और उसे बाजार में खपाने के इस नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं। बारिश के कारण मौके से शराब में इस्तेमाल होने वाले स्पिरिट और अन्य सामग्री से जुड़े कुछ साक्ष्य प्रभावित होने की बात भी सामने आई है। इसके बावजूद टीम ने मौके से बड़ी संख्या में सामान जब्त किया है। खाबड़ा में स्कॉर्पियो से 29 पेटी विदेशी शराब बरामद उत्पाद विभाग ने दूसरी कार्रवाई गुरु कृपा नगर, खाबड़ा इलाके में की। यहां एक स्कॉर्पियो को जब्त किया गया। तलाशी के दौरान वाहन से 29 पेटी विदेशी शराब बरामद हुई। उत्पाद विभाग की टीम अब यह पता लगाने में जुटी है कि शराब कहां से लाई गई थी और इसे कहां पहुंचाया जाना था। वाहन के मालिक और शराब के नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भी जानकारी जुटाई जा रही है। उत्पाद इंस्पेक्टर बोले- रात-दिन चल रही छापेमारी उत्पाद इंस्पेक्टर प्रकाश कुमार राम ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देश पर शराब के खिलाफ लगातार सघन छापेमारी की जा रही है। नकली शराब हो या किसी भी प्रकार की अवैध शराब, उसकी बरामदगी और तस्करों के खिलाफ कार्रवाई के लिए विभाग की कई टीमें लगातार काम कर रही हैं। उन्होंने बताया कि जैतपुर में हुई कार्रवाई में नकली विदेशी शराब बनाने में इस्तेमाल होने वाली बोतल, ढक्कन, रैपर, बारकोड, कलर एसेंस समेत कई सामान बरामद हुए हैं। एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है, जिसके पूर्व में भी नकली शराब के मामले में जेल जाने की जानकारी मिली है। वहीं, खाबड़ा में स्कॉर्पियो से 29 पेटी विदेशी शराब बरामद की गई है। दोनों मामलों में आगे की कार्रवाई जारी है। उत्पाद विभाग अब नकली शराब तैयार करने और उसे बाजार में खपाने वाले पूरे नेटवर्क की जानकारी जुटाने में लगा है। मुजफ्फरपुर में उत्पाद विभाग ने नकली विदेशी शराब बनाने और उसे बाजार में असली बताकर बेचने वाले एक बड़े गिरोह का भंडाफोड़ किया है। जैतपुर थाना क्षेत्र के एक घर में छापेमारी कर भारी मात्रा में नकली शराब बनाने का सामान बरामद किया गया है। छापेमारी के दौरान मौके से विभिन्न ब्रांडों की खाली बोतलें, ढक्कन, शीशियां, रैपर, बारकोड, सील करने का उपकरण और कलर एसेंस जब्त किया गया। बरामद रैपरों में रॉयल स्टैग, इंपीरियल ब्लू, रॉयल चैलेंज और मैकडॉवेल नंबर वन जैसे प्रसिद्ध ब्रांडों के नाम शामिल हैं। उत्पाद विभाग के अनुसार, आरोपी असली शराब की बोतलों की हूबहू नकल तैयार करते थे। इनमें नकली शराब भरकर ब्रांडेड रैपर और बारकोड लगाए जाते थे, जिससे पहली नजर में नकली शराब की पहचान करना बेहद मुश्किल हो जाता था। आशंका है कि इस तैयार शराब को बाजार में असली विदेशी शराब के नाम पर बेचा जा रहा था। गुप्त सूचना के बाद उत्पाद विभाग ने घर पर मारा छापा उत्पाद विभाग की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर जैतपुर थाना क्षेत्र के इस घर पर छापा मारा। जांच में पता चला कि यह घर नकली विदेशी शराब बनाने का मुख्य अड्डा था। यहां से शराब तैयार करने में उपयोग होने वाली कई सामग्री मिली। छापेमारी में मिले रैपरों की गुणवत्ता ने अधिकारियों को भी चौंका दिया, क्योंकि वे बड़े ब्रांडों जैसे रॉयल स्टैग, इंपीरियल ब्लू, रॉयल चैलेंज और मैकडॉवेल नंबर वन की बोतलों की पैकिंग जैसी ही थीं। तस्करों ने नकली शराब को असली दिखाने के लिए बोतलों, रैपरों के साथ-साथ बारकोड और सील लगाने की भी व्यवस्था कर रखी थी, जिससे ग्राहकों के लिए इसकी असलियत पहचानना लगभग असंभव था। भारत सिंह गिरफ्तार, पहले भी जेल जा चुका है कार्रवाई के दौरान भारत सिंह नामक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। उत्पाद विभाग के अनुसार, भारत सिंह पूर्व में भी नकली शराब बनाने के मामले में जेल जा चुका है। टीम अब उससे पूछताछ कर यह पता लगाने में जुटी है कि नकली शराब तैयार करने और उसे बाजार में खपाने के इस नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं। बारिश के कारण मौके से शराब में इस्तेमाल होने वाले स्पिरिट और अन्य सामग्री से जुड़े कुछ साक्ष्य प्रभावित होने की बात भी सामने आई है। इसके बावजूद टीम ने मौके से बड़ी संख्या में सामान जब्त किया है। खाबड़ा में स्कॉर्पियो से 29 पेटी विदेशी शराब बरामद उत्पाद विभाग ने दूसरी कार्रवाई गुरु कृपा नगर, खाबड़ा इलाके में की। यहां एक स्कॉर्पियो को जब्त किया गया। तलाशी के दौरान वाहन से 29 पेटी विदेशी शराब बरामद हुई। उत्पाद विभाग की टीम अब यह पता लगाने में जुटी है कि शराब कहां से लाई गई थी और इसे कहां पहुंचाया जाना था। वाहन के मालिक और शराब के नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भी जानकारी जुटाई जा रही है। उत्पाद इंस्पेक्टर बोले- रात-दिन चल रही छापेमारी उत्पाद इंस्पेक्टर प्रकाश कुमार राम ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देश पर शराब के खिलाफ लगातार सघन छापेमारी की जा रही है। नकली शराब हो या किसी भी प्रकार की अवैध शराब, उसकी बरामदगी और तस्करों के खिलाफ कार्रवाई के लिए विभाग की कई टीमें लगातार काम कर रही हैं। उन्होंने बताया कि जैतपुर में हुई कार्रवाई में नकली विदेशी शराब बनाने में इस्तेमाल होने वाली बोतल, ढक्कन, रैपर, बारकोड, कलर एसेंस समेत कई सामान बरामद हुए हैं। एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है, जिसके पूर्व में भी नकली शराब के मामले में जेल जाने की जानकारी मिली है। वहीं, खाबड़ा में स्कॉर्पियो से 29 पेटी विदेशी शराब बरामद की गई है। दोनों मामलों में आगे की कार्रवाई जारी है। उत्पाद विभाग अब नकली शराब तैयार करने और उसे बाजार में खपाने वाले पूरे नेटवर्क की जानकारी जुटाने में लगा है।

