बिजली विभाग ने शुक्रवार, 21 अगस्त को अररिया शहरी क्षेत्र और रानीगंज प्रखंड के विभिन्न इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित रहने की सूचना दी है। विभाग के अनुसार, यह कटौती विद्युत शक्ति उपकेंद्रों में फीडर मेंटेनेंस के आवश्यक कार्य के कारण होगी। अररिया शहरी क्षेत्र में सुबह 9 बजे से 11 बजे तक करीब दो घंटे बिजली बंद रहेगी। सहायक विद्युत अभियंता विकास कुमार ने बताया कि 11 केवी आश्रम फीडर में मेंटेनेंस का कार्य किया जाएगा, जिससे इस फीडर से जुड़े क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति प्रभावित होगी। कार्य पूरा होने के बाद बिजली आपूर्ति सामान्य कर दी जाएगी। सुबह 10 बजे से 4 घंटे पावर कट वहीं, रानीगंज प्रखंड में सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक कुल चार घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। रानीगंज के सहायक विद्युत अभियंता निशांत कुमार के अनुसार, 33 केवी रानीगंज फीडर में आवश्यक मेंटेनेंस होना है। इससे विद्युत शक्ति उपकेंद्र रानीगंज, भरगामा और खजुरी से निकलने वाले सभी 11 केवी फीडरों की बिजली प्रभावित होगी। इस मेंटेनेंस कार्य के दौरान संबंधित क्षेत्रों के घरेलू उपभोक्ताओं, दुकानदारों और अन्य बिजली उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। बिजली विभाग ने आम उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे अपने दैनिक बिजली संबंधी कार्य निर्धारित समय से पहले ही पूरे कर लें, ताकि असुविधा से बचा जा सके। विभाग ने यह भी स्पष्ट किया है कि कार्य संपन्न होते ही बिजली आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी। बिजली विभाग ने शुक्रवार, 21 अगस्त को अररिया शहरी क्षेत्र और रानीगंज प्रखंड के विभिन्न इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित रहने की सूचना दी है। विभाग के अनुसार, यह कटौती विद्युत शक्ति उपकेंद्रों में फीडर मेंटेनेंस के आवश्यक कार्य के कारण होगी। अररिया शहरी क्षेत्र में सुबह 9 बजे से 11 बजे तक करीब दो घंटे बिजली बंद रहेगी। सहायक विद्युत अभियंता विकास कुमार ने बताया कि 11 केवी आश्रम फीडर में मेंटेनेंस का कार्य किया जाएगा, जिससे इस फीडर से जुड़े क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति प्रभावित होगी। कार्य पूरा होने के बाद बिजली आपूर्ति सामान्य कर दी जाएगी। सुबह 10 बजे से 4 घंटे पावर कट वहीं, रानीगंज प्रखंड में सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक कुल चार घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। रानीगंज के सहायक विद्युत अभियंता निशांत कुमार के अनुसार, 33 केवी रानीगंज फीडर में आवश्यक मेंटेनेंस होना है। इससे विद्युत शक्ति उपकेंद्र रानीगंज, भरगामा और खजुरी से निकलने वाले सभी 11 केवी फीडरों की बिजली प्रभावित होगी। इस मेंटेनेंस कार्य के दौरान संबंधित क्षेत्रों के घरेलू उपभोक्ताओं, दुकानदारों और अन्य बिजली उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। बिजली विभाग ने आम उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे अपने दैनिक बिजली संबंधी कार्य निर्धारित समय से पहले ही पूरे कर लें, ताकि असुविधा से बचा जा सके। विभाग ने यह भी स्पष्ट किया है कि कार्य संपन्न होते ही बिजली आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।

