यामी गौतम के ‘दयान’ लुक पर पति आदित्य धर ने पूछा- ‘ये वही है जिससे शादी की?’ फैंस बोले- ‘भाई OG सपोर्टर है’

यामी गौतम के ‘दयान’ लुक पर पति आदित्य धर ने पूछा- ‘ये वही है जिससे शादी की?’ फैंस बोले- ‘भाई OG सपोर्टर है’

Aditya Dhar reaction: यामी गौतम अपनी अपकमिंग फिल्म ‘नई नवेली’ को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म का मोशन पोस्टर रिलीज हो चुका है, जिसमें यामी का बिल्कुल अलग और डरावना अवतार देखने को मिला। लाल साड़ी और सोने के गहनों में नजर आ रहीं यामी को देखकर उनके पति और फिल्ममेकर आदित्य धर भी खुद को रिएक्ट करने से नहीं रोक पाए। आदित्य के मजेदार कमेंट पर यामी ने भी उन्हें करारा जवाब दिया, जिसके बाद फैंस कपल की बॉन्डिंग की तारीफ कर रहे हैं।

यामी के ‘दयान’ लुक पर आदित्य धर ने क्या कहा?

बुधवार को ‘नई नवेली’ के मेकर्स ने फिल्म का मोशन पोस्टर जारी किया। इसमें यामी लाल साड़ी और सोने के गहनों में नजर आ रही हैं। पोस्टर में वो एक राक्षस को गले से पकड़े हुए दिखाई दे रही हैं। बैकग्राउंड में फेरिस व्हील भी नजर आ रहा है और पोस्टर पर लिखा है- ‘भाभी दयान है।’

यामी के इस लुक को देखकर आदित्य धर ने फिल्म का पोस्टर अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया। उन्होंने मजेदार अंदाज में लिखा, ‘तो ये वही है जिससे मैंने शादी की!’ इसके साथ उन्होंने दिल और बुरी नजर वाले इमोजी भी लगाए।

Yami Gautam Dayan look Aditya Dhar
पोस्ट

यामी ने पति को दिया मजेदार जवाब

आदित्य के इस कमेंट पर यामी भी चुप नहीं रहीं। उन्होंने जवाब देते हुए लिखा,’हाहाहा, राइटर साहब आप फिल्मों में ट्राई क्यों नहीं करते? 16 अक्टूबर तक इंतजार कीजिए।’ पति-पत्नी की इस मजेदार बातचीत ने सोशल मीडिया यूजर्स का ध्यान खींच लिया। फैंस को दोनों की नोकझोंक काफी पसंद आई।

फैंस ने भी जमकर किया रिएक्ट

आदित्य के कमेंट पर एक फैन ने लिखा कि पोस्टर भले ही अजीब हो, लेकिन उनका रिएक्शन इसकी कमी पूरी कर देता है और यह काफी क्यूट है। दूसरे यूजर ने लिखा कि आदित्य सच में अपनी पत्नी से बहुत प्यार करते हैं।

Yami Gautam Dayan look Aditya Dhar
यूजर्स कमेंट

एक फैन ने कहा, ‘बहुत क्यूट। भाई OG सपोर्टर है।’ वहीं, एक अन्य यूजर ने यामी के फिल्म सिलेक्शन की तारीफ करते हुए कहा कि उनका स्क्रिप्ट सिलेक्शन हमेशा यूनिक होता है और उन्हें भरोसा है कि ‘नई नवेली’ भी धमाकेदार होगी।

‘उरी’ के प्रमोशन के दौरान शुरू हुई थी लव स्टोरी

यामी गौतम और आदित्य धर की लव स्टोरी फिल्म ‘उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक’ के प्रमोशन के दौरान शुरू हुई थी। दोनों के बीच पहले दोस्ती हुई और फिर यह रिश्ता प्यार में बदल गया। कुछ समय डेट करने के बाद दोनों ने 4 जून 2021 को परिवार की मौजूदगी में शादी कर ली। मई 2024 में यामी और आदित्य अपने पहले बच्चे के माता-पिता बने। दोनों के बेटे का नाम वेदविद है।

क्या है ‘नई नवेली’ की कहानी?

यामी ने फिल्म की घोषणा करते समय इसकी कहानी की झलक भी शेयर की थी। फिल्म में एक खूबसूरत दुल्हन मेरठ के एक अस्त-व्यस्त घर को स्वर्ग जैसा बना देती है। लेकिन उसके देवर को शक होने लगता है कि चीजें उतनी परफेक्ट नहीं हैं, जितनी दिखाई दे रही हैं। कहानी में सवाल उठता है कि क्या ये आदर्श बहू किसी बाहरी बुरी ताकत का रूप है और क्या परिवार खुद को उससे बचा पाएगा।

आनंद एल राय और हिमांशु शर्मा के सपोर्ट में बनी इस फिल्म का निर्देशन बालाजी मोहन ने किया है। फिल्म में यामी गौतम लीड रोल में हैं और ‘नई नवेली’ 16 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *