हत्या नहीं हादसा!:सरिया पकड़ उतर रहा था साहू, टूटने से गिरा

हत्या नहीं हादसा!:सरिया पकड़ उतर रहा था साहू, टूटने से गिरा

बाणगंगा क्षेत्र में प्रॉपर्टी ब्रोकर जितेंद्र साहू की होटल की दूसरी मंजिल से गिरकर हुई मौत की जांच में नया एंगल सामने आया है। घटना वाली रात जीतू घर जाना चाहता था। उसकी प्रेमिका सईद फारिया ने उसे रोकने की कोशिश की, लेकिन वह ग्रिल पकड़कर उतरने लगा। इसी दौरान ग्रिल का सरिया टूटा और वह ऊंचाई से नीचे गिरा। पुलिस अधिकारी ने बताया, जीतू इससे पहले भी इसी ग्रिल के सहारे उतर चुका था। जांच में टूटा हुआ सरिया भी मिला। बाणगंगा स्थित होटल श्याम पैलेस में 13 जुलाई की देर रात 40 फीट ऊंचाई से गिरने से प्रापर्टी ब्रोकर की मौत हो गई थी। जांच में सामने आया कि जीतू और सईद फारिया महीनों से एक-दूसरे के संपर्क में थे। दोनों में विवाद भी हुआ था। इसके बाद महिला कुछ समय के लिए भोपाल चली गई थी। घटना से 22 दिन पहले से महिला सांवेर रोड स्थित श्याम पैलेस होटल में जीतू के साथ ठहरी हुई थी। एडिशनल डीसीपी ओमप्रकाश के अनुसार, महिला ने कबूला कि होटल में रात को जीतू घर जाने की जिद कर रहा था, जबकि वह उसे जाने नहीं देना चाहती थी, इसलिए वह उसके सामने खड़ी हो गई थी। इसके बाद जीतू रैलिंग से उतरने लगा। वह एक-दो बार पहले भी ऐसा कर चुका था। इस बार जैसे ही वह उतरने लगा, सरिया टूट गया। यह देख फारिया नीचे गई। फारिया और होटल संचालक उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद फारिया वहां भाग गई थी। फुटेज से सारे पाइंट चेक कर रही पुलिस
शुरुआत में जीतू की मौत को लेकर हत्या की आशंका जताई गई थी। परिजन ने भी हत्या कर शव नीचे फेंके जाने के आरोप लगाए थे। कमरे में महिला मित्र की मौजूदगी और घटना से पहले तीन लोगों के होटल पहुंचने के कारण पुलिस ने सभी पहलुओं पर जांच की। ग्रिल का सरिया अहम साक्ष्य माना जा रहा है। यह भी जांच जारी है कि टूटे सरिए की स्थिति और घटना का फुटेज फारिया के बयान से मेल खाते हैं या नहीं। अभी फारिया को क्लीन चिट नहीं दी गई है। घटना से पहले तीन लोग होटल पहुंचे थे
घटना वाली रात जीतू ने सलमान लाला के चाचा जावेद, मोहम्मद आसिफ और मोहम्मद नदीम को होटल बुलाया था। पूछताछ में तीनों ने जीतू और फारिया के बीच चल रहे विवाद को सुलझाने की कोशिश बताया। सभी ने साथ खाना खाया फिर चले गए।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *