हत्यारोपी मॉडल श्रद्धा दुबे नेपाल में नजर आई, CCTV:बहन-ड्राइवर भी साथ, गाड़ी बार्डर पर छोड़कर भागी; वहीं से 2 वीडियो जारी किए

हत्यारोपी मॉडल श्रद्धा दुबे नेपाल में नजर आई, CCTV:बहन-ड्राइवर भी साथ, गाड़ी बार्डर पर छोड़कर भागी; वहीं से 2 वीडियो जारी किए

लखनऊ के शिवा शर्मा हत्याकांड में फरार श्रद्धा दुबे के इंस्टाग्राम फॉलोअर्स घटना के बाद 1.41 लाख से बढ़कर 1.42 लाख हो गए, जबकि फॉलोइंग 421 से घटकर 410 रह गई। उधर, पुलिस की तीन टीमों को चकमा देकर नेपाल पहुंची श्रद्धा के दो वीडियो भी सामने आ चुके हैं। पुलिस को आशंका है कि उसे कार्रवाई और पुलिस की मूवमेंट से जुड़ी जानकारियां मिल रही हैं। अब सवाल है कि फरारी के दौरान कौन उसकी मदद कर रहा है और उसे पुलिस की अंदरूनी जानकारी कैसे मिल रही है? सीतापुर से नेपाल तक पुलिस को दिया चकमा श्रद्धा को पकड़ने के लिए पुलिस की क्राइम ब्रांच और हजरतगंज थाने की तीन टीमें लगी हैं। इनमें एक इंस्पेक्टर, छह दरोगा समेत 16 पुलिसकर्मी शामिल हैं। पुलिस जब उसे पकड़ने सीतापुर पहुंची, तब तक वह वहां से निकल चुकी थी। इसके बाद उसकी लोकेशन लखीमपुर में मिली, लेकिन टीम को वहां भी सफलता नहीं मिली। पुलिस के मुताबिक, श्रद्धा अपनी बहन रश्मि और दोस्त आदिल के साथ भारत-नेपाल सीमा पर रुपईडीहा पहुंची। वहां एक निजी पार्किंग से उसकी स्कॉर्पियो लावारिस हालत में मिली। इसके बाद तीनों पैदल सीमा पार कर नेपाल चले गए। नेपाल के महीम नगर में तीनों की आखिरी लोकेशन मिली। वहां के सीसीटीवी फुटेज में श्रद्धा, रश्मि और आदिल सड़क पार करके बस स्टेशन में जाते दिखाई दिए। तीनों ने रात वहीं बिताई और अगली सुबह बस से आगे निकल गए। पुलिस टीम के पहुंचने से पहले वे वहां से जा चुके थे। पुलिस की कार्रवाई की जानकारी कौन पहुंचा रहा? जांच में पुलिस अधिकारियों को पता चला कि श्रद्धा तक पुलिस की कार्रवाई और मूवमेंट से जुड़ी जानकारियां पहुंच रही हैं। इनाम घोषित होने समेत अन्य अपडेट के स्क्रीनशॉट भी उसे भेजे जाने की बात सामने आई है। पुलिस अब उन लोगों की पहचान करने में जुटी है, जो उसे जानकारी दे रहे हैं। उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जा सकती है। पुलिस की गिरफ्त से बाहर रहते हुए श्रद्धा के दो वीडियो जारी होने से भी सवाल उठ रहे हैं। वीडियो में वह खुद को बेकसूर बता रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि उसे जांच से जुड़ी जानकारियां कैसे मिल रही हैं और वीडियो जारी करने में कौन उसकी मदद कर रहा है। फॉलोअर बढ़े फॉलोइंग घटे इंस्ट्राग्राम पर श्रद्धा दुबे का का फॉलोअर गेम भी चर्चा में है। घटना के बाद जहां श्रद्धा के फॉलोअर्स 141K से बढ़कर 142K हो गए। इस दौरान फॉलोइंग जिसे श्रद्धा फॉलो करती थी वह घट गए हैं। फिलहाल श्रद्धा ने 421 फॉलोइंग से 410 पर पहुंच गई है। घटनाक्रम के बाद श्रद्धा के अकाउंट से या तो वीवीआईपी प्रोफाइल्स को ब्लॉक किया गया है। या फिर श्रद्धा ने उन्हें अन फॉलो किया है। श्रद्धा की बहन रश्मि भी पार्टी व हुक्का की शौकीन शर्मा हत्याकांड में श्रद्धा दुबे के साथ उसकी बहन रश्मि दुबे भी लगातार फरार चल रही है। जांच में सामने आया है कि रश्मि दुबे पहले एक प्राइवेट बैंक में नौकरी करती थी। कॉरपोरेट लाइफ जीने वाली रश्मि अपनी बहन श्रद्धा दुबे की सोशल मीडिया पर बढ़ती शोहरत, रील्स और लाखों फॉलोअर्स की चकाचौंध से रूबरू हुई, तो उसका मन भी इन्फ्लुएंसर बनने का कर गया। उसने धीरे-धीरे सोशल मीडिया पर एक्टिव होना शुरू किया। लेट नाइट पार्टियां और हुक्का की वह शौकीन है। मॉडल की तरह सजने संवरने के वीडियो उसने सोशल इंस्ट्राग्राम पर डाल रखे हैं। श्रद्धा के बहन की 3 तस्वीरें देखिए… अब पढ़िए पूरा मामला क्या है… 9 अक्टूबर को हजरतगंज स्थित अवध ग्रीन अपार्टमेंट की चौथी मंजिल से गिरकर शिवा शर्मा की मौत हो गई थी। शिवा पिछले 4 महीने से श्रद्धा के साथ लिव-इन में रह रहा था। घटना के बाद उसकी बॉडी पर सिर्फ अंडरवियर था। चेहरे पर लिपस्टिक लगी हुई थी। शरीर पर कई जगह सिगरेट से जलाने के निशान भी मिले थे। शिवा की मां रंजना शर्मा ने उसकी मौत के मामले में श्रद्धा, उसकी बहन रश्मि, ड्राइवर आदिल समेत 5 लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप है कि श्रद्धा ने ही शिवा को चौथी मंजिल से धक्का दिया था। हजरतगंज थाना प्रभारी विक्रम सिंह ने कहा- पुलिस टीमें लगाई गई हैं। जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी। ……….. ये खबर भी पढ़ें… कारोबारी की हत्यारोपी मॉडल श्रद्धा दुबे सामने आई:VIDEO जारी कर कहा- मैं भागी नहीं; लखनऊ पुलिस ने 25 हजार का इनाम रखा था लखनऊ के करोड़पति कारोबारी शिवा शर्मा की हत्यारोपी मॉडल श्रद्धा दुबे का एक वीडियो सामने आया है। बुधवार रात जारी इस वीडियो में वह कह रही है- मैं कहीं भागी नहीं हूं। शिवा शर्मा की हत्या नहीं हुई, वह फ्लैट से कूदा था। वह एक सुसाइड था। मेरी आप सभी से रिक्वेस्ट है, प्लीज मेरे नाम को ऐसे नहीं उछालिए। आप लोगों ने मेरा नाम कई नेताओं और अफसरों से जोड़ा है। मेरा नाम हर किसी के साथ मत जोड़िए। अगर वो मेरे इंस्टाग्राम से जुड़ा है, तो आप मेरे बारे में ऐसी अफवाह न फैलाइए। पढ़िए पूरी खबर…

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *