चंडीगढ़ पुलिस को मिलेगी आधुनिक ट्रेनिंग:सारंगपुर में बनेगा स्मार्ट सेंटर, ₹98 करोड़ होंगे खर्च; 1 नवंबर स्थापना दिवस समारोह में आएंगे अमित शाह

चंडीगढ़ पुलिस को मिलेगी आधुनिक ट्रेनिंग:सारंगपुर में बनेगा स्मार्ट सेंटर, ₹98 करोड़ होंगे खर्च; 1 नवंबर स्थापना दिवस समारोह में आएंगे अमित शाह

चंडीगढ़ पुलिस को आधुनिक प्रशिक्षण सुविधाएं देने के लिए सारंगपुर में स्मार्ट ट्रेनिंग सेंटर बनाया जाएगा। करीब 98 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाला यह सेंटर 30 एकड़ जमीन पर तैयार होगा। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह एक नवंबर को चंडीगढ़ पुलिस के स्थापना दिवस समारोह में शामिल होने आ रहे हैं। इस दौरान वे स्मार्ट पुलिस ट्रेनिंग सेंटर की घोषणा कर सकते हैं। घोषणा के बाद इसके निर्माण की प्रक्रिया आगे बढ़ने की उम्मीद है। यह ट्रेनिंग सेंटर सारंगपुर के साउथ कैंपस स्थित आईआरबी कॉम्प्लेक्स में बनाया जाना प्रस्तावित है। इसके लिए पर्यावरणीय मंजूरी और इको-सेंसिटिव जोन की क्लीयरेंस मिल चुकी है। सेंटर का उद्देश्य पुलिसकर्मियों को आधुनिक तकनीक, नए आपराधिक कानूनों और सुरक्षा से जुड़ी रणनीतियों का प्रशिक्षण देना है। कांस्टेबल से डीएसपी तक को मिलेगी ट्रेनिंग सेंटर में कांस्टेबल से लेकर डीएसपी रैंक तक के पुलिसकर्मियों को प्रशिक्षण देने की व्यवस्था होगी। यहां आधुनिक तकनीक के इस्तेमाल, शारीरिक फिटनेस और पुलिसिंग से जुड़े नए तरीकों की ट्रेनिंग दी जाएगी। सेंटर बनने से चंडीगढ़ पुलिस को अपने जवानों और अधिकारियों के प्रशिक्षण के लिए दूसरे राज्यों के ट्रेनिंग सेंटरों पर निर्भरता कम करने में मदद मिलेगी। फिलहाल चंडीगढ़ पुलिस के जवानों को प्रशिक्षण के लिए पंजाब, हरियाणा और अन्य राज्यों के ट्रेनिंग सेंटरों में भेजना पड़ता है। इसके लिए विभाग को खर्च भी करना पड़ता है। चंडीगढ़ में ही आधुनिक ट्रेनिंग सेंटर उपलब्ध होने से समय और संसाधनों की बचत हो सकेगी। नए मुख्यालय के लिए जगह मांग सकता है विभाग केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के दौरे को लेकर चंडीगढ़ प्रशासन और पुलिस अधिकारियों के बीच बैठकों का दौर जारी है। पुलिस विभाग इस दौरान नए पुलिस मुख्यालय के लिए भी जमीन उपलब्ध कराने की मांग उठा सकता है। फिलहाल पुलिस के जवान स्थापना दिवस समारोह के लिए परेड की तैयारियों में जुटे हैं। स्मार्ट पुलिस ट्रेनिंग सेंटर बनने से चंडीगढ़ पुलिस को अपने कर्मचारियों को आधुनिक सुविधाओं के बीच प्रशिक्षण देने का अवसर मिलेगा। इसके अलावा परिसर में प्रशिक्षण और प्रशासनिक गतिविधियों के लिए अलग-अलग सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *