झालावाड़ की माया को मिला ‘बालिका गौरव सम्मान’:बस्ती के बच्चों को पढ़ने के लिए प्रेरित करने पर नवाजा, सुगमा बाई को दी सिलाई मशीन

झालावाड़ की माया को मिला ‘बालिका गौरव सम्मान’:बस्ती के बच्चों को पढ़ने के लिए प्रेरित करने पर नवाजा, सुगमा बाई को दी सिलाई मशीन

झालावाड़ में भारत विकास परिषद ने नवरात्र के मौके पर संकल्प अकादमी में बालिका गौरव सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया। इसका मकसद समाज में शिक्षा और महिला सशक्तीकरण को बढ़ावा देना रहा। इसी कड़ी में बुधवार को कंजर बस्ती की बालिका माया को सम्मानित किया गया। झालावाड़ के जिला वन अधिकारी (DFO) सागर पंवार ने उन्हें यह सम्मान दिया। माया शिक्षा के क्षेत्र में लगातार आगे बढ़ रही हैं और बस्ती के दूसरे बच्चों को भी पढ़ने के लिए प्रेरित कर रही हैं। सुगमा बाई के सिले हुए थैले बेचे जाएंगे
कार्यक्रम में महिला सशक्तीकरण के लिए एक और कदम उठाया गया। कंजर बस्ती की सुगमा बाई को जन शिक्षण संस्थान की ओर से एक सिलाई मशीन दी गई।
सुगमा बाई को आत्मनिर्भर बनाने के लिए एक योजना बनाई है। इसके तहत उन्हें सिलाई के लिए कपड़े दिए जाएंगे। परिषद उनके सिले हुए थैलों को बाजार में बेचने की व्यवस्था भी करेगी। इसका लक्ष्य उन्हें नियमित रोजगार और आर्थिक आजादी देना है। इस अवसर पर भारत विकास परिषद के प्रांतीय उपाध्यक्ष मनोज शर्मा, जिला समन्वयक उदयभान, शाखा अध्यक्ष सीताराम पाटीदार, कार्यक्रम संयोजक डॉ. राजुल गोयल, महिला सहभागिता संयोजक सरिता शर्मा, प्रवीण भाटिया, सालिग्राम दांगी सहित कई लोग मौजूद रहे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *