खेलो राजस्थान गेम्स में पारंपरिक और आधुनिक खेल होंगे शामिल:खिलाड़ी 16 नवंबर तक कर सकेंगे रजिस्ट्रेशन, 1 दिसंबर से शुरू होगा पहला चरण

खेलो राजस्थान गेम्स में पारंपरिक और आधुनिक खेल होंगे शामिल:खिलाड़ी 16 नवंबर तक कर सकेंगे रजिस्ट्रेशन, 1 दिसंबर से शुरू होगा पहला चरण

डीडवाना में जिला कलेक्टर अवधेश मीना ने ‘खेलो राजस्थान गेम्स-2026’ और ‘विकसित भारत यंग लीडर डायलॉग-2027’ की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को युवाओं की अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने बताया कि खेलो राजस्थान गेम्स में पारंपरिक और आधुनिक खेल शामिल होंगे। खिलाड़ी 16 नवंबर तक जन आधार कार्ड से ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं।
प्रतियोगिताएं ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में विभिन्न स्तरों पर होंगी। खेलों का पहला चरण 1 दिसंबर 2026 से 15 जनवरी 2027 तक चलेगा, जिसमें वॉलीबॉल, एथलेटिक्स, रस्साकशी और तीरंदाजी शामिल हैं। युवाओं का पंजीकरण बढ़ाने के निर्देश
कलक्टर ने खेल, शिक्षा विभाग और स्थानीय निकायों को युवाओं का पंजीकरण बढ़ाने को कहा। ‘विकसित भारत यंग लीडर डायलॉग-2027’ के तहत निबंध व क्विज की भी समीक्षा हुई। ‘माय भारत’ पोर्टल पर 15 से 29 साल के युवाओं की भागीदारी बढ़ाने के निर्देश दिए गए, ताकि अच्छा प्रदर्शन करने वालों को राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर मौका मिले। बैठक में एडीएम रतन कुमार, एसडीएम राजवीर यादव, अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी खुमाराम सारण, सीएमएचओ डॉ. नरेंद्र चौधरी, जिला खेल अधिकारी मुकेश राठौड़, मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी अजीत सिंह और जिला युवा अधिकारी कपिल सेन सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *