सहारनपुर में युवक को अगवा कर पीटा:प्राइवेट पार्ट पर हमला किया, मारपीट का वीडियो वायरल

सहारनपुर में युवक को अगवा कर पीटा:प्राइवेट पार्ट पर हमला किया, मारपीट का वीडियो वायरल

सहारनपुर में एक युवक ने आरोप लगाया कि उसे चाय की दुकान से अगवा कर कार में बंधक बनाया गया और पीटा गया। उसने गुप्तांगों पर हमला करने और अप्राकृतिक कृत्य का भी आरोप लगाया है। घटना का वीडियो वायरल हुआ है। पुलिस शिकायत और वीडियो के आधार पर जांच कर रही है। पीड़ित शिवांश शर्मा के मुताबिक, 16 अक्टूबर की रात करीब 11 बजे उसकी लिव-इन पार्टनर कैलाशपुरी की शत्रुघ्नपुरी कॉलोनी स्थित अपने घर गई थी। वहां कुछ लोगों ने उसके साथ गाली-गलौज और मारपीट कर उसे बंधक बना लिया। युवती के फोन पर मदद के लिए शिवांश पेट्रोल पंप के पास की चाय की दुकान पर पहुंचा। आरोप है कि सफेद कार में सवार कई युवक वहां पहुंचे और शिवांश को दुकान से बाहर निकालकर पीटने लगे। वे उसे जबरन कार में डालकर मुजफ्फराबाद रोड की ओर ले गए। रास्ते में उसके मुंह में कपड़ा ठूंसकर गला घोंटने की कोशिश की गई। शिवांश ने आरोप लगाया कि हमलावरों ने बंदूक की बट से उसके चेहरे और सिर पर वार किए। फिर उसे सुनसान जगह ले जाकर डंडों से पीटा। बाद में कॉलोनी में वापस लाकर लोहे की रॉड और लात-घूंसों से हमला किया। उसने यह भी आरोप लगाया कि उसके कपड़े उतारकर वीडियो बनाई गई। शिकायत में शिवांश ने कहा कि उसकी मदद के लिए पहुंची युवती के साथ भी मारपीट की गई। दोनों को जान से मारने की धमकी देकर वहां से भगा दिया गया। उसका मोबाइल टूट गया और बैग से 11,870 रुपये नकद, छह एटीएम कार्ड, पेनड्राइव और पहचान पत्र गायब मिले। शिवांश के मुताबिक, वह शिकायत लेकर गागलहेड़ी थाने पहुंचा था। उसका आरोप है कि पुलिस ने मेडिकल कराने से इनकार किया और निजी अस्पताल में जांच कराने को कहा। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं होने की भी शिकायत की है। उसने घटना की वीडियो और शिकायती पत्र “X’ अकाउंट पर पोस्ट कर आरोपियों पर कार्यवाही की मांग की है। वहीं, घटना का वीडियो वायरल होने के बाद मामला चर्चा में है। फिलहाल पुलिस वायरल वीडियो और शिकायत की जांच कर रही है। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं होने की भी शिकायत की है। पीड़ित ने घटना की वीडियो और शिकायती पत्र “X’ अकाउंट पर आरोपियों पर कार्यवाही की मांग की है। वहीं, घटना का वीडियो वायरल होने के बाद मामला चर्चा में है। फिलहाल पुलिस वायरल वीडियो और शिकायत की जांच कर रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *