सिरोही | डिस्कॉम की ओर से गुरुवार को सिरोही शहर के 33/11 केवी रीको जीएसएस के सारणेश्वर फीडर पर रख-रखाव के लिए सुबह 7 बजे से 11 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। डिस्कॉम जेईएन ज्योति मीणा ने बताया कि रख रखाव कार्य के दौरान आदर्श नगर, मल्लेश्वर नगर, शंकरपुरी राधा नगर आदि क्षेत्र में बिजली बंद रहेगी।

