श्रीगंगानगर| राजस्थान राज्य भारत स्काउट और गाइड के स्थानीय संघ घड़साना के तत्वावधान में राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय 4 एमएलडी बी में कार्यक्रम हुआ। इसमें स्वच्छ जीवन शैली के लिए जागरूक किया गया। विद्यार्थियों और स्काउट-गाइड ने दिनभर गतिविधियों में भाग लिया। स्काउट अध्यापक श्योपत राम ने बताया कि चित्रकला प्रतियोगिता हुई। इसमें स्वच्छता, स्वास्थ्य, पर्यावरण संरक्षण पर पोस्टर बनाए गए एवं सेमिनार भी हुआ। दैनिक जीवन में स्वच्छ और अनुशासित आदतें अपनाने पर चर्चा की गई एवं समाज में स्वच्छता का संदेश फैलाने पर बात हुई। कार्यक्रम में योग, प्राणायाम का अभ्यास कराया गया। जंक फूड के नुकसान बताए एवं संतुलित भोजन के फायदे बताए। हाथ धोने, दांत-नाखून की सफाई, स्वच्छ कपड़े पहनने पर मार्गदर्शन दिया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।

