अवध बार एसोसिएशन चुनाव में 4520 ने वोट डाले:5108 मतदाताओं में से 88.5% ने किया मतदान; मतगणना कल सुबह 9 बजे से

अवध बार एसोसिएशन चुनाव में 4520 ने वोट डाले:5108 मतदाताओं में से 88.5% ने किया मतदान; मतगणना कल सुबह 9 बजे से

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ खंडपीठ में अवध बार एसोसिएशन का वार्षिक चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ। कुल 5108 मतदाताओं में से 4520 ने वोट डाले। सह चुनाव अधिकारी आरबीएस राठौर ने यह जानकारी दी।
मतगणना कल सुबह 9 बजे से शुरू होगी। नतीजे कल देर रात तक आने की संभावना है।
अध्यक्ष पद के लिए 11 उम्मीदवार मैदान में हैं, जबकि महासचिव पद पर आठ प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं। वरिष्ठ उपाध्यक्ष का पद महिलाओं के लिए आरक्षित है। इस पद पर तीन महिला प्रत्याशी हैं।
उपाध्यक्ष मध्य पद के लिए 14 और उपाध्यक्ष जूनियर पद के लिए 12 उम्मीदवार मैदान में हैं। संयुक्त सचिव पदों पर पुरुष प्रत्याशियों के साथ महिलाओं के लिए आरक्षित एक सीट पर सात महिला उम्मीदवार चुनाव लड़ रही हैं।
कोषाध्यक्ष का पद महिलाओं के लिए आरक्षित है। इस पद पर 13 महिला प्रत्याशी हैं। वरिष्ठ कार्यकारिणी के चार पदों के लिए 25 पुरुष उम्मीदवार और महिलाओं के लिए आरक्षित दो पदों के लिए सात प्रत्याशी मैदान में हैं।
कनिष्ठ कार्यकारिणी के चार पदों के लिए 24 पुरुष उम्मीदवार हैं। महिलाओं के लिए आरक्षित दो पदों पर सात महिला प्रत्याशी चुनाव लड़ रही हैं।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *