भाई बोला- 10-12 लोग बंदूक-तलवार लेकर आए, माता-पिता को पीटा:दीदी को घर से उठा ले गए, बैतूल में युवक पर जताया शक

भाई बोला- 10-12 लोग बंदूक-तलवार लेकर आए, माता-पिता को पीटा:दीदी को घर से उठा ले गए, बैतूल में युवक पर जताया शक

बैतूल जिले के बीजादेही के बालाई माल गांव में शनिवार दोपहर दिनदहाड़े एक युवती के अपहरण और उसके माता-पिता से मारपीट की खबर सामने आई है। पीड़ित परिवार का कहना है कि बोलेरो गाड़ी से आए 10-12 लोगों ने हथियारों के दम पर घर में तोड़फोड़ की और बीच-बचाव करने पर माता-पिता को पीटकर युवती को उठा ले गए। हमले में युवती के पिता कैलाश यादव और मां गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए चिचोली अस्पताल भर्ती कराया गया है। भाई ने क्या बताया? युवती के भाई राहुल ने बताया कि दोपहर करीब 12 बजे 10-12 लोग बंदूक, तलवार और लोहे के पाइप लेकर उनके घर में जबरन घुस आए। आरोपियों ने दरवाजे तोड़ दिए और घर के सामान में तोड़फोड़ करते हुए माता-पिता से मारपीट की। इसके बाद वे उसकी बहन को जबरन गाड़ी में बैठाकर ले गए। राहुल ने इस घटना के पीछे फोगरिया मंडई गांव के एक युवक पर शक जताया है। युवती मायके में रह रही थी परिजन के अनुसार, 24 साल की युवती की शादी मंडई बुजुर्ग में हुई थी और वह करीब दो साल तक ससुराल में रही। पति से अनबन के कारण मामला कोर्ट में चला था, लेकिन बाद में दोनों पक्षों में समझौता हो गया। इसके बाद से युवती अपने मायके बालाई माल में ही रह रही थी। युवती का एक बच्चा भी है। पुलिस बल मौके पर, जांच जारी बीजादेही थाने के सब इंस्पेक्टर जीपी बिल्लौरे ने बताया कि खबर मिलते ही पुलिस टीम को गांव रवाना कर दिया गया है। घायलों को दोपहर करीब 2 बजे अस्पताल पहुंचाकर उनका मेडिकल कराया गया है। पुलिस का कुछ अमला मुख्यमंत्री के कार्यक्रम की ड्यूटी में भी लगा था। पुलिस टीम की जांच और घायलों की मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *