बांका-गांव में एक साथ उठीं 3 अर्थियां:दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर हुआ था हादसा, 1 ही परिवार के 3 लोगों की गई जान

बांका-गांव में एक साथ उठीं 3 अर्थियां:दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर हुआ था हादसा, 1 ही परिवार के 3 लोगों की गई जान

बांका, दिल्ली-गुरुग्राम के धुनेला गांव के समीप दिल्ली-मुंबई-बड़ोदरा एक्सप्रेसवे पर हुए भीषण सड़क हादसे में बांका के एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि दो मासूम बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की खबर मिलते ही बांका के सदर थाना क्षेत्र के भदरार गांव में मातम पसर गया। तीनों शवों का एक साथ अंतिम संस्कार किया गया। एक ही परिवार के तीन सदस्यों की अर्थी उठते देख पूरे गांव में चीख-पुकार मच गई। राजस्थान में बालाजी दर्शन कर लौट रहा था परिवार मृतकों की पहचान भदरार गांव निवासी 45 वर्षीय बमबम साह, उनकी 40 वर्षीय पत्नी रूपा देवी और पुत्री माही कुमारी के रूप में हुई है। बताया जाता है कि बमबम साह दिल्ली में रहकर एयरपोर्ट पर कैब चलाने का काम करते थे। पूरा परिवार कार से राजस्थान स्थित बालाजी मंदिर में दर्शन करने गया था। दर्शन के बाद सभी कार से वापस दिल्ली लौट रहे थे। एक्सप्रेसवे पर खड़ी टूरिस्ट बस से टकराई कार इसी दौरान दिल्ली-मुंबई-बड़ोदरा एक्सप्रेसवे पर धुनेला गांव के समीप सड़क किनारे खराब हालत में खड़ी एक टूरिस्ट बस से उनकी कार पीछे से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे में बमबम साह, उनकी पत्नी और बेटी की मौके पर ही मौत हो गई। दो मासूम बच्चे गंभीर, दिल्ली के अस्पताल में भर्ती हादसे में कार सवार 11 वर्षीय आयुष और एक वर्षीय सोनी कुमारी गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को दिल्ली के अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। परिवार के तीन सदस्यों की मौत और दो बच्चों के घायल होने की खबर से गांव के लोग स्तब्ध हैं। एक साथ तीन अर्थियां उठीं तो दहल उठा पूरा गांव तीनों शव गांव पहुंचने के बाद माहौल गमगीन हो गया। परिजनों की चीत्कार से पूरा गांव दहल उठा। एक साथ परिवार के तीन सदस्यों का अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान ग्रामीणों की आंखें नम हो गईं। लोग पीड़ित परिवार को ढांढ़स बंधाते नजर आए। हृदयविदारक घटना से पूरे भदरार गांव में शोक की लहर है। बांका, दिल्ली-गुरुग्राम के धुनेला गांव के समीप दिल्ली-मुंबई-बड़ोदरा एक्सप्रेसवे पर हुए भीषण सड़क हादसे में बांका के एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि दो मासूम बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की खबर मिलते ही बांका के सदर थाना क्षेत्र के भदरार गांव में मातम पसर गया। तीनों शवों का एक साथ अंतिम संस्कार किया गया। एक ही परिवार के तीन सदस्यों की अर्थी उठते देख पूरे गांव में चीख-पुकार मच गई। राजस्थान में बालाजी दर्शन कर लौट रहा था परिवार मृतकों की पहचान भदरार गांव निवासी 45 वर्षीय बमबम साह, उनकी 40 वर्षीय पत्नी रूपा देवी और पुत्री माही कुमारी के रूप में हुई है। बताया जाता है कि बमबम साह दिल्ली में रहकर एयरपोर्ट पर कैब चलाने का काम करते थे। पूरा परिवार कार से राजस्थान स्थित बालाजी मंदिर में दर्शन करने गया था। दर्शन के बाद सभी कार से वापस दिल्ली लौट रहे थे। एक्सप्रेसवे पर खड़ी टूरिस्ट बस से टकराई कार इसी दौरान दिल्ली-मुंबई-बड़ोदरा एक्सप्रेसवे पर धुनेला गांव के समीप सड़क किनारे खराब हालत में खड़ी एक टूरिस्ट बस से उनकी कार पीछे से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे में बमबम साह, उनकी पत्नी और बेटी की मौके पर ही मौत हो गई। दो मासूम बच्चे गंभीर, दिल्ली के अस्पताल में भर्ती हादसे में कार सवार 11 वर्षीय आयुष और एक वर्षीय सोनी कुमारी गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को दिल्ली के अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। परिवार के तीन सदस्यों की मौत और दो बच्चों के घायल होने की खबर से गांव के लोग स्तब्ध हैं। एक साथ तीन अर्थियां उठीं तो दहल उठा पूरा गांव तीनों शव गांव पहुंचने के बाद माहौल गमगीन हो गया। परिजनों की चीत्कार से पूरा गांव दहल उठा। एक साथ परिवार के तीन सदस्यों का अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान ग्रामीणों की आंखें नम हो गईं। लोग पीड़ित परिवार को ढांढ़स बंधाते नजर आए। हृदयविदारक घटना से पूरे भदरार गांव में शोक की लहर है।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *