अन्नपूर्णा देवी ने युवाओं से किया वोट पर संवाद:झुमरी तिलैया में छात्र-छात्राओं को लोकतांत्रिक प्रक्रिया और नागरिक अधिकारों की दी जानकारी

‘विकसित भारत युवा संवाद’ कार्यक्रम के तहत कोडरमा के झुमरी तिलैया स्थित सात्विक लाइब्रेरी में ‘नो योर वोट’ विषय पर संवाद सत्र हुआ। केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी इसमें मुख्य वक्ता के रूप में शामिल हुईं और छात्र-छात्राओं से बातचीत की।
अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि वर्ष 2047 तक विकसित भारत का लक्ष्य हासिल करने में युवाओं की भूमिका अहम है। उन्होंने कहा कि जागरूक और जिम्मेदार युवा सशक्त राष्ट्र की नींव रख सकते हैं।
मंत्री ने युवाओं, महिलाओं और समाज के अलग-अलग वर्गों के सशक्तिकरण के लिए केंद्र सरकार की योजनाओं की जानकारी भी दी।
सत्र में छात्र-छात्राओं ने लोकतांत्रिक प्रक्रिया, मतदाताओं के अधिकार और कर्तव्य, नागरिकों की जिम्मेदारी और चुनावी प्रक्रिया से जुड़े तकनीकी पहलुओं पर सवाल पूछे। अन्नपूर्णा देवी ने उनके सवालों के जवाब दिए।
कार्यक्रम के बाद पत्रकारों से बातचीत में मंत्री ने कहा कि ऐसे मंच युवाओं को लोकतांत्रिक ढांचे और चुनावी प्रणाली को समझने का मौका देते हैं। इससे जनप्रतिनिधियों को भी नई पीढ़ी की सोच जानने का अवसर मिलता है।
कार्यक्रम में शामिल छात्राओं ने कहा कि मतदान प्रक्रिया और नागरिक अधिकारों को लेकर उनके कई सवालों के जवाब मिले। युवाओं ने संवाद को ज्ञानवर्धक और प्रेरणादायक बताया। ‘विकसित भारत युवा संवाद’ कार्यक्रम के तहत कोडरमा के झुमरी तिलैया स्थित सात्विक लाइब्रेरी में ‘नो योर वोट’ विषय पर संवाद सत्र हुआ। केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी इसमें मुख्य वक्ता के रूप में शामिल हुईं और छात्र-छात्राओं से बातचीत की।
अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि वर्ष 2047 तक विकसित भारत का लक्ष्य हासिल करने में युवाओं की भूमिका अहम है। उन्होंने कहा कि जागरूक और जिम्मेदार युवा सशक्त राष्ट्र की नींव रख सकते हैं।
मंत्री ने युवाओं, महिलाओं और समाज के अलग-अलग वर्गों के सशक्तिकरण के लिए केंद्र सरकार की योजनाओं की जानकारी भी दी।
सत्र में छात्र-छात्राओं ने लोकतांत्रिक प्रक्रिया, मतदाताओं के अधिकार और कर्तव्य, नागरिकों की जिम्मेदारी और चुनावी प्रक्रिया से जुड़े तकनीकी पहलुओं पर सवाल पूछे। अन्नपूर्णा देवी ने उनके सवालों के जवाब दिए।
कार्यक्रम के बाद पत्रकारों से बातचीत में मंत्री ने कहा कि ऐसे मंच युवाओं को लोकतांत्रिक ढांचे और चुनावी प्रणाली को समझने का मौका देते हैं। इससे जनप्रतिनिधियों को भी नई पीढ़ी की सोच जानने का अवसर मिलता है।
कार्यक्रम में शामिल छात्राओं ने कहा कि मतदान प्रक्रिया और नागरिक अधिकारों को लेकर उनके कई सवालों के जवाब मिले। युवाओं ने संवाद को ज्ञानवर्धक और प्रेरणादायक बताया।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *