बिहार सरकार के नशा मुक्ति अभियान के तहत शुक्रवार को मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग की एलईडी प्रचार वैन कटिहार पहुंची। वैन लोगों को नशे के नुकसान के बारे में जागरूक करेगी।
जिलाधिकारी ने बताया कि वैन हाट-बाजारों, स्कूल-कॉलेजों, बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन जैसे भीड़ वाले इलाकों में जाएगी। यहां लघु फिल्म, डॉक्यूमेंट्री और नुक्कड़ नाटक दिखाए जाएंगे।
वैन के जरिए शराब, गांजा, स्मैक, खैनी और बीड़ी-सिगरेट से होने वाले शारीरिक, मानसिक और सामाजिक नुकसान बताए जाएंगे। साथ ही मद्य निषेध कानून और टोल फ्री नंबर 15545 की जानकारी दी जाएगी।
अभियान के तहत युवाओं को नशे से दूर रहकर खेल, शिक्षा और रोजगार से जुड़ने के लिए प्रेरित किया जाएगा। नशे की लत से जूझ रहे लोगों के पुनर्वास के लिए चल रहे नशा मुक्ति केंद्रों की जानकारी भी दी जाएगी।
जिलाधिकारी द्विवेदी ने लोगों, खासकर युवाओं से नशा मुक्त बिहार अभियान में प्रशासन का सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि आसपास नशे के कारोबार की जानकारी उत्पाद विभाग को दें। बिहार सरकार के नशा मुक्ति अभियान के तहत शुक्रवार को मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग की एलईडी प्रचार वैन कटिहार पहुंची। वैन लोगों को नशे के नुकसान के बारे में जागरूक करेगी।
जिलाधिकारी ने बताया कि वैन हाट-बाजारों, स्कूल-कॉलेजों, बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन जैसे भीड़ वाले इलाकों में जाएगी। यहां लघु फिल्म, डॉक्यूमेंट्री और नुक्कड़ नाटक दिखाए जाएंगे।
वैन के जरिए शराब, गांजा, स्मैक, खैनी और बीड़ी-सिगरेट से होने वाले शारीरिक, मानसिक और सामाजिक नुकसान बताए जाएंगे। साथ ही मद्य निषेध कानून और टोल फ्री नंबर 15545 की जानकारी दी जाएगी।
अभियान के तहत युवाओं को नशे से दूर रहकर खेल, शिक्षा और रोजगार से जुड़ने के लिए प्रेरित किया जाएगा। नशे की लत से जूझ रहे लोगों के पुनर्वास के लिए चल रहे नशा मुक्ति केंद्रों की जानकारी भी दी जाएगी।
जिलाधिकारी द्विवेदी ने लोगों, खासकर युवाओं से नशा मुक्त बिहार अभियान में प्रशासन का सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि आसपास नशे के कारोबार की जानकारी उत्पाद विभाग को दें।

