दरभंगा में रक्षाबंधन पर शुक्रवार देर शाम दो अलग-अलग सड़क हादसों में छह लोग घायल हो गए। पहली घटना रैयाम थाना क्षेत्र की है। मधुबनी-रैयाम मुख्य सड़क पर दो बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में चार लोग घायल हो गए। सभी को इलाज के लिए सीएचसी में एडमिट कराया गया। जिसमें रैयाम निवासी सुरेश पासवान (55), अभिषेक पासवान (25) और केवटी के पैगंबरपुर निवासी राजू सदाय(27) और मोहित सदाय (25) के शामिल हैं। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टकों ने डीएमसीएच रेफर कर दिया। अभिषेक की हालत नाजुक बनी हुई है। राखी बंधवाकर घर लौट रहे थे राजू और मोहित परिजन के अनुसार राजू और मोहित रक्षाबंधन पर अपनी बहन के घर मधुबनी राखी बंधवाने गए थे। राखी बंधवाने के बाद दोनों बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान रैयाम पेट्रोल पंप के पास हादसे के शिकार हो गए। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बाइक को जब्त कर लिया है। मामले की छानबीन की जा रही है। गड्ढे में मिले दो युवक, हालत गंभीर दूसरी घटना केवटी थाना क्षेत्र के पाराडीह के पास की है। NH-527 बी किनारे सड़क हादसे में पैगंबरपुर निवासी सुजीत पंडित और शंभू कुमार साह घायल हो गए। गंभीर हालते में सड़क किनारे एक गड्ढे में पड़े मिले। स्थानीय लोगों की नजर पड़ने के बाद दोनों को अस्पताल पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने दोनों को डीएमसीएच रेफर कर दिया। हालत गंभीर बनी हुई है। आशंका है कि किसी अज्ञात वाहन ने दोनों को जोरदार टक्कर मारी, जिसके बाद वे सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरे। केवटी थानाध्यक्ष राहुल कुमार ने बताया कि हादसे की जानकारी परिजनों को दे दी गई है। घायलों के होश में आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि हादसा कैसे हुआ है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है, ताकि टक्कर मारने वाले वाहन की पहचान की जा सके। दरभंगा में रक्षाबंधन पर शुक्रवार देर शाम दो अलग-अलग सड़क हादसों में छह लोग घायल हो गए। पहली घटना रैयाम थाना क्षेत्र की है। मधुबनी-रैयाम मुख्य सड़क पर दो बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में चार लोग घायल हो गए। सभी को इलाज के लिए सीएचसी में एडमिट कराया गया। जिसमें रैयाम निवासी सुरेश पासवान (55), अभिषेक पासवान (25) और केवटी के पैगंबरपुर निवासी राजू सदाय(27) और मोहित सदाय (25) के शामिल हैं। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टकों ने डीएमसीएच रेफर कर दिया। अभिषेक की हालत नाजुक बनी हुई है। राखी बंधवाकर घर लौट रहे थे राजू और मोहित परिजन के अनुसार राजू और मोहित रक्षाबंधन पर अपनी बहन के घर मधुबनी राखी बंधवाने गए थे। राखी बंधवाने के बाद दोनों बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान रैयाम पेट्रोल पंप के पास हादसे के शिकार हो गए। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बाइक को जब्त कर लिया है। मामले की छानबीन की जा रही है। गड्ढे में मिले दो युवक, हालत गंभीर दूसरी घटना केवटी थाना क्षेत्र के पाराडीह के पास की है। NH-527 बी किनारे सड़क हादसे में पैगंबरपुर निवासी सुजीत पंडित और शंभू कुमार साह घायल हो गए। गंभीर हालते में सड़क किनारे एक गड्ढे में पड़े मिले। स्थानीय लोगों की नजर पड़ने के बाद दोनों को अस्पताल पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने दोनों को डीएमसीएच रेफर कर दिया। हालत गंभीर बनी हुई है। आशंका है कि किसी अज्ञात वाहन ने दोनों को जोरदार टक्कर मारी, जिसके बाद वे सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरे। केवटी थानाध्यक्ष राहुल कुमार ने बताया कि हादसे की जानकारी परिजनों को दे दी गई है। घायलों के होश में आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि हादसा कैसे हुआ है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है, ताकि टक्कर मारने वाले वाहन की पहचान की जा सके।

