गुना पुलिस ने कॉम्बिंग गश्त में पकड़े 82 वारंटी:देर रात सड़कों पर घूमने वालों से भी की हुई पूछताछ

गुना पुलिस ने कॉम्बिंग गश्त में पकड़े 82 वारंटी:देर रात सड़कों पर घूमने वालों से भी की हुई पूछताछ

गुना पुलिस ने देर रात जिलेभर में एक साथ कॉम्बिंग गश्त अभियान चलाया। सभी थाना क्षेत्रों में एक ही समय पर पुलिस टीमों ने गुंडा-बदमाशों, हिस्ट्रीशीटरों, जिलाबदर अपराधियों, इनामी बदमाशों और फरार आरोपियों की चेकिंग की। अभियान के दौरान लंबे समय से फरार चल रहे 82 वारंटियों को गिरफ्तार किया गया। इनमें 43 स्थाई और 39 गिरफ्तारी वारंटी शामिल हैं। पहले से तय क्षेत्रों में भेजी गईं टीमें अभियान से पहले सभी अनुविभागीय अधिकारियों और थाना प्रभारियों ने पुलिस टीमों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इसके बाद टीमें अपने-अपने निर्धारित क्षेत्रों में रवाना हुईं और देर रात तक चेकिंग व धरपकड़ की कार्रवाई की। इन थाना क्षेत्रों में पकड़े गए वारंटी गुना कोतवाली में 3 स्थाई और 4 गिरफ्तारी, कैंट में 12 स्थाई और 7 गिरफ्तारी, बजरंगगढ़ में 1 स्थाई और 7 गिरफ्तारी, म्याना में 3 स्थाई और 1 गिरफ्तारी वारंटी पकड़ा गया। बमौरी में 2 स्थाई और 1 गिरफ्तारी, फतेहगढ़ में 5 स्थाई और 1 गिरफ्तारी, सिरसी में 3 गिरफ्तारी, राघौगढ़ में 3 स्थाई और 4 गिरफ्तारी, आरोन में 2 स्थाई और 1 गिरफ्तारी वारंटी गिरफ्तार हुए। विजयपुर में 2 स्थाई और 3 गिरफ्तारी, धरनावदा में 2 गिरफ्तारी, चांचौड़ा में 3 स्थाई, कुंभराज में 3 स्थाई, मधुसूदनगढ़ में 2 स्थाई और 3 गिरफ्तारी तथा जामनेर में 2 स्थाई और 2 गिरफ्तारी वारंटी पकड़े गए।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *