धार पुलिस ने नरसिंह मार्ग से चोरी हुई करीब 3 लाख रुपए की बुलेट राजगढ़ जिले से बरामद की है। मामले में पुलिस ने राजगढ़ के ग्राम बमौरीसुता निवासी 19 वर्षीय मोहित को गिरफ्तार किया है। कोतवाली थाना प्रभारी ईश्वर सिंह चौहान ने गुरुवार शाम इसकी जानकारी दी। नरसिंह मार्ग निवासी जयराज पिता कन्हैयालाल देवड़ा की बुलेट अगस्त को घर के सामने से चोरी हो गई थी। जयराज ने 28 सितंबर को कोतवाली थाने में चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई। इसके बाद पुलिस ने बुलेट की तलाश शुरू की। थाना प्रभारी ईश्वर सिंह चौहान ने बताया कि मामले में पुलिस नेराजगढ़ के ग्राम बमौरीसुता निवासी 19 वर्षीय मोहित को गिरफ्तार किया है। उसके पास से चोरी की बुलेट बरामद हुई। आरोपी से अन्य मामलों में भी पूछताछ की जा रही है।

