रायसेन में नपा ने बकायेदार दुकानदारों की दुकानें सील की:113 दुकानदारों पर 3 करोड़ बकाया, ढोल-नगाड़े बजाकर 5 लाख वसूले

रायसेन में नपा ने बकायेदार दुकानदारों की दुकानें सील की:113 दुकानदारों पर 3 करोड़ बकाया, ढोल-नगाड़े बजाकर 5 लाख वसूले

रायसेन नगर पालिका ने गुरुवार को बकायेदार दुकानदारों से किराया और टैक्स वसूलना शुरू किया। सीएमओ सुरेखा जाटव करीब 30 कर्मचारियों के साथ ढोल-नगाड़े बजाते हुए दुकानदारों के पास पहुंचीं। कुछ ने तुरंत पैसे दिए, जबकि कुछ ने बाद में देने की बात कही। पैसे जमा नहीं करने वाले दुकानदारों की दुकानें सील कर दी गईं। कार्रवाई के नोटिस भी दुकानों पर चिपकाए गए। दीनदयाल परिसर की दुकानों पर भी टीम ने एक्शन लिया। सीएमओ सुरेखा जाटव ने बताया कि शहर के 113 दुकानदारों पर करीब 3 करोड़ रुपए बकाया हैं। इन्हें पहले कई बार नोटिस दिए गए थे। पैसे जमा नहीं करने पर अब दुकानें सील की जा रही हैं। टीम ने गुरुवार को करीब 5 लाख रुपए वसूले। सीएमओ ने शहरवासियों से समय पर टैक्स और किराया जमा करने को कहा। इससे शहर के विकास और कर्मचारियों को समय पर सैलरी देने में मदद मिलेगी। आवासीय इलाकों में भी बकायेदारों पर आगे एक्शन होगा।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *