देवास के तिलक नगर में गुरुवार को टाइल्स लगाने के लिए दीवार में छेद करते समय हादसा हो गया। ग्राइंडर की चपेट में आने से अरशद अली की मौत हो गई। काम के दौरान मशीन का लोहे का पत्ता अचानक फंस गया। इससे कटर अरशद के गले में लग गया और उसका गला कट गया। हादसे के बाद परिजन अरशद को तुरंत जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराया और परिजनों को सौंप दिया। जन्मदिन के अगले दिन हुआ हादसा अरशद ने बुधवार 30 सितंबर को अपना जन्मदिन मनाया था। इसके ठीक अगले दिन यह हादसा हो गया। गुरुवार सुबह काम पर जाने से पहले अरशद अपने बड़े पापा शाहिद अली से मिला था। उसने जन्मदिन के खर्च के लिए 100 रुपए मांगे थे। शाहिद अली ने उसे 200 रुपए दिए थे। इसके कुछ देर बाद काम के दौरान ग्राइंडर की चपेट में आने से अरशद की जान चली गई।

