सागर सेना भर्ती कार्यालय ग्वालियर के तहत सागर के इंदिरा गांधी इंजीनियरिंग कॉलेज में अग्निवीर सेना भर्ती रैली शुरू हो गई है। रैली 1 अक्टूबर से 14 अक्टूबर तक चलेगी। पहले दिन गुरुवार को 455 युवाओं ने भर्ती में हिस्सा लिया। इनमें से 384 उम्मीदवार दौड़ में सफल रहे। दौड़ में सफल युवाओं की शारीरिक प्रवीणता, कागजी कार्रवाई और मेडिकल जांच की प्रक्रिया जारी है। 10 जिलों के युवा भर्ती में शामिल भर्ती रैली में मध्यप्रदेश के 10 जिलों के युवा शामिल हो रहे हैं। इनमें ग्वालियर, शिवपुरी, दतिया, भिंड, मुरैना, टीकमगढ़, छतरपुर, श्योपुर, सागर और निवाड़ी शामिल हैं। इन युवाओं ने अग्निवीर के आठवीं और दसवीं पास ट्रेड के लिए अपनी दक्षता का प्रदर्शन किया। युवाओं से सावधान रहने की अपील भर्ती प्रक्रिया में चयन निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से केवल योग्यता के आधार पर किए जाने की बात कही गई है। युवाओं से अपील की गई है कि वे किसी अनधिकृत व्यक्ति के झांसे में न आएं।

