गयाजी- नो एंट्री में हाइवा ने स्कूटी सवार को कुचला:घटनास्थल पर विवाहिता की मौत, 45 मिनट तक जाम रही सड़क; ड्राइवर-खलासी धराए

गयाजी- नो एंट्री में हाइवा ने स्कूटी सवार को कुचला:घटनास्थल पर विवाहिता की मौत, 45 मिनट तक जाम रही सड़क; ड्राइवर-खलासी धराए

गयाजी के मानपुर में शनिवार दोपहर तेज रफ्तार हाइवा की टक्कर से स्कूटी सवार 23 साल की विवाहिता की मौत हो गई। हादसा विष्णु विहार कॉलोनी में एफसीआई गोदाम के पास हुआ। घटना के बाद स्थानीय लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर हंगामा किया। आक्रोशितों ने कहा कि नो एंट्री जोन में आखिर किसके आदेश पर हाइवा को प्रवेश करने दिया गया। लोगों ने हादसे के लिए जिम्मेदार चालक पर कार्रवाई और नो एंट्री के नियमों का सख्ती से पालन कराने की मांग की। दो साल पहले महिला की जहानाबाद में हुई थी शादी मृतका की पहचान फतेहपुर थाना क्षेत्र के रसुना गांव निवासी रूपेश शर्मा की 23 वर्षीय बेटी आलिशा कुमारी के रूप में हुई है। उसकी शादी दो साल पहले ही जहानाबाद जिले के हिलासगंज के रहने वाले अंगद कुमार से हुई थी। दंपती का एक छोटा बेटा भी है। परिवार फिलहाल मुफस्सिल थाना क्षेत्र की बालाजी कॉलोनी में मकान बनाकर रह रहा था। मृतका का पति अंगद कुमार राजगीर में सरकारी जॉब में हैं। कॉलेज में परीक्षा देने जा रही थी आलिशा जानकारी के अनुसार, आलिशा घर के एक किशोर के साथ स्कूटी से कॉलेज में प्रतियोगिता परीक्षा देने जा रही थी। इसी दौरान विष्णु विहार कॉलोनी के पास हाइवा से उसकी स्कूटी की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि आलिशा गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। स्थानीय लोग जुटे, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका। जलजमाव दूर करने के लिए कॉलेज में डाला जा रहा था कूड़ा बताया गया कि जगजीवन कॉलेज परिसर में जलजमाव की समस्या दूर करने के लिए नगर निगम का हाइवा नैली स्थित कूड़ा भंडारण केंद्र से कचरा लाकर भर रहा था। इसी दौरान हादसा हुआ। घटना के बाद लोगों ने नो एंट्री में भारी वाहनों के परिचालन पर सवाल उठाए। उनका कहना था कि जब इस मार्ग पर भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित है तो हाइवा वहां कैसे पहुंचा। पुलिस ने हाइवा को कब्जे में लिया, हिरासत में ड्राइवर-खलासी हंगामे की सूचना पर मुफस्सिल थानाध्यक्ष देवराज इंद्र, अपर थानाध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद, एसआई मोहम्मद इमरान, एसआई मोनू कुमार और डीएसपी अभिनव कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस अधिकारियों ने आक्रोशित लोगों को समझाकर शांत कराया। पुलिस ने हाइवा और उसके चालक राजेन्द्र को कब्जे में ले लिया है। शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया गया। पुलिस इंस्पेक्टर देवराज इंद्र ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। फिलहाल हाईवे ट्रक चालक को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। पीड़ित परिवार को हर संभव मुआवजा दिलाने का प्रयास किया जाएगा। गयाजी के मानपुर में शनिवार दोपहर तेज रफ्तार हाइवा की टक्कर से स्कूटी सवार 23 साल की विवाहिता की मौत हो गई। हादसा विष्णु विहार कॉलोनी में एफसीआई गोदाम के पास हुआ। घटना के बाद स्थानीय लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर हंगामा किया। आक्रोशितों ने कहा कि नो एंट्री जोन में आखिर किसके आदेश पर हाइवा को प्रवेश करने दिया गया। लोगों ने हादसे के लिए जिम्मेदार चालक पर कार्रवाई और नो एंट्री के नियमों का सख्ती से पालन कराने की मांग की। दो साल पहले महिला की जहानाबाद में हुई थी शादी मृतका की पहचान फतेहपुर थाना क्षेत्र के रसुना गांव निवासी रूपेश शर्मा की 23 वर्षीय बेटी आलिशा कुमारी के रूप में हुई है। उसकी शादी दो साल पहले ही जहानाबाद जिले के हिलासगंज के रहने वाले अंगद कुमार से हुई थी। दंपती का एक छोटा बेटा भी है। परिवार फिलहाल मुफस्सिल थाना क्षेत्र की बालाजी कॉलोनी में मकान बनाकर रह रहा था। मृतका का पति अंगद कुमार राजगीर में सरकारी जॉब में हैं। कॉलेज में परीक्षा देने जा रही थी आलिशा जानकारी के अनुसार, आलिशा घर के एक किशोर के साथ स्कूटी से कॉलेज में प्रतियोगिता परीक्षा देने जा रही थी। इसी दौरान विष्णु विहार कॉलोनी के पास हाइवा से उसकी स्कूटी की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि आलिशा गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। स्थानीय लोग जुटे, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका। जलजमाव दूर करने के लिए कॉलेज में डाला जा रहा था कूड़ा बताया गया कि जगजीवन कॉलेज परिसर में जलजमाव की समस्या दूर करने के लिए नगर निगम का हाइवा नैली स्थित कूड़ा भंडारण केंद्र से कचरा लाकर भर रहा था। इसी दौरान हादसा हुआ। घटना के बाद लोगों ने नो एंट्री में भारी वाहनों के परिचालन पर सवाल उठाए। उनका कहना था कि जब इस मार्ग पर भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित है तो हाइवा वहां कैसे पहुंचा। पुलिस ने हाइवा को कब्जे में लिया, हिरासत में ड्राइवर-खलासी हंगामे की सूचना पर मुफस्सिल थानाध्यक्ष देवराज इंद्र, अपर थानाध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद, एसआई मोहम्मद इमरान, एसआई मोनू कुमार और डीएसपी अभिनव कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस अधिकारियों ने आक्रोशित लोगों को समझाकर शांत कराया। पुलिस ने हाइवा और उसके चालक राजेन्द्र को कब्जे में ले लिया है। शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया गया। पुलिस इंस्पेक्टर देवराज इंद्र ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। फिलहाल हाईवे ट्रक चालक को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। पीड़ित परिवार को हर संभव मुआवजा दिलाने का प्रयास किया जाएगा।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *