खगड़िया के सरकारी स्कूलों में विज्ञान और गणित की पढ़ाई को बेहतर बनाने के लिए 231 शिक्षकों को डिजिटल शिक्षा का प्रशिक्षण दिया गया। बिहार सरकार और खान एकेडमी इंडिया की ओर से स्टेम इम्प्रूवमेंट प्रोग्राम के तहत यह प्रशिक्षण आयोजित किया गया। 29 से 31 अक्टूबर तक जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट), खगड़िया में चले कार्यक्रम में कक्षा 6 से 10 तक के विज्ञान और गणित के शिक्षकों ने हिस्सा लिया। प्रशिक्षण के दौरान शिक्षकों को खान एकेडमी पोर्टल, ऑनलाइन पढ़ाने के तरीकों और डिजिटल शैक्षणिक सामग्री के इस्तेमाल की जानकारी दी गई। खान एकेडमी इंडिया के प्रशिक्षण समन्वयक शहनवाज अहमद खान, प्रशिक्षक अबरार अब्बासी और जिला समन्वयक मनोज साहू ने शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया। देखें, मौके से आई तस्वीरें… एससीईआरटी पाठ्यक्रम के अनुसार मिलेगी डिजिटल सामग्री इस पहल के तहत शिक्षक बिहार एससीईआरटी के पाठ्यक्रम के अनुसार विद्यार्थियों को ऑनलाइन पढ़ाई की सामग्री उपलब्ध करा सकेंगे। डिजिटल संसाधनों के माध्यम से विज्ञान और गणित जैसे विषयों को अधिक सरल और रोचक तरीके से पढ़ाने में मदद मिलेगी। मेधावी विद्यार्थियों की पहचान करने पर डीएम का जोर कार्यक्रम के समापन पर जिलाधिकारी विक्रम विरकर ने कहा कि सरकारी स्कूलों में प्रतिभाशाली विद्यार्थियों की पहचान करना जरूरी है। खासकर कक्षा 9 से 12 तक के ऐसे विद्यार्थियों को चिह्नित किया जाना चाहिए, जो आर्थिक या पारिवारिक परिस्थितियों के कारण आगे की पढ़ाई नहीं कर पाते हैं। खान एकेडमी पोर्टल से जेईई-नीट की तैयारी का मिलेगा अवसर डीएम ने कहा कि खान एकेडमी पोर्टल के माध्यम से ऐसे विद्यार्थियों को ऑनलाइन पढ़ाई से जोड़कर जेईई और नीट जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए प्रोत्साहित किया जा सकता है। इससे आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के मेधावी विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण अध्ययन सामग्री उपलब्ध होगी और उन्हें आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा। प्रशिक्षण का लाभ स्कूलों में लागू करने का निर्देश जिलाधिकारी ने शिक्षकों से प्रशिक्षण में मिली जानकारी और तकनीकी संसाधनों का इस्तेमाल स्कूलों में करने को कहा। उन्होंने डिजिटल माध्यम से विद्यार्थियों की पढ़ाई को बेहतर बनाने पर जोर दिया। कार्यक्रम में जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (स्थापना) समेत शिक्षा विभाग के अन्य कर्मचारी मौजूद रहे। खगड़िया के सरकारी स्कूलों में विज्ञान और गणित की पढ़ाई को बेहतर बनाने के लिए 231 शिक्षकों को डिजिटल शिक्षा का प्रशिक्षण दिया गया। बिहार सरकार और खान एकेडमी इंडिया की ओर से स्टेम इम्प्रूवमेंट प्रोग्राम के तहत यह प्रशिक्षण आयोजित किया गया। 29 से 31 अक्टूबर तक जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट), खगड़िया में चले कार्यक्रम में कक्षा 6 से 10 तक के विज्ञान और गणित के शिक्षकों ने हिस्सा लिया। प्रशिक्षण के दौरान शिक्षकों को खान एकेडमी पोर्टल, ऑनलाइन पढ़ाने के तरीकों और डिजिटल शैक्षणिक सामग्री के इस्तेमाल की जानकारी दी गई। खान एकेडमी इंडिया के प्रशिक्षण समन्वयक शहनवाज अहमद खान, प्रशिक्षक अबरार अब्बासी और जिला समन्वयक मनोज साहू ने शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया। देखें, मौके से आई तस्वीरें… एससीईआरटी पाठ्यक्रम के अनुसार मिलेगी डिजिटल सामग्री इस पहल के तहत शिक्षक बिहार एससीईआरटी के पाठ्यक्रम के अनुसार विद्यार्थियों को ऑनलाइन पढ़ाई की सामग्री उपलब्ध करा सकेंगे। डिजिटल संसाधनों के माध्यम से विज्ञान और गणित जैसे विषयों को अधिक सरल और रोचक तरीके से पढ़ाने में मदद मिलेगी। मेधावी विद्यार्थियों की पहचान करने पर डीएम का जोर कार्यक्रम के समापन पर जिलाधिकारी विक्रम विरकर ने कहा कि सरकारी स्कूलों में प्रतिभाशाली विद्यार्थियों की पहचान करना जरूरी है। खासकर कक्षा 9 से 12 तक के ऐसे विद्यार्थियों को चिह्नित किया जाना चाहिए, जो आर्थिक या पारिवारिक परिस्थितियों के कारण आगे की पढ़ाई नहीं कर पाते हैं। खान एकेडमी पोर्टल से जेईई-नीट की तैयारी का मिलेगा अवसर डीएम ने कहा कि खान एकेडमी पोर्टल के माध्यम से ऐसे विद्यार्थियों को ऑनलाइन पढ़ाई से जोड़कर जेईई और नीट जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए प्रोत्साहित किया जा सकता है। इससे आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के मेधावी विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण अध्ययन सामग्री उपलब्ध होगी और उन्हें आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा। प्रशिक्षण का लाभ स्कूलों में लागू करने का निर्देश जिलाधिकारी ने शिक्षकों से प्रशिक्षण में मिली जानकारी और तकनीकी संसाधनों का इस्तेमाल स्कूलों में करने को कहा। उन्होंने डिजिटल माध्यम से विद्यार्थियों की पढ़ाई को बेहतर बनाने पर जोर दिया। कार्यक्रम में जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (स्थापना) समेत शिक्षा विभाग के अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

