‘तुम मुस्लिम हो, शादी के लिए हिंदू ही मिला’ सुनील लहरी की बहू सारा खान को मिली धमकी, अब फूटा गुस्सा

Sara Khan Marriage: टीवी की फेमस एक्ट्रेस सारा खान इन दिनों अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में हैं, लेकिन वजह खुशी नहीं बल्कि सोशल मीडिया पर मिल रही नफरत है। दिसंबर 2025 में ‘रामायण’ के लक्ष्मण यानी सुनील लहरी के बेटे कृष पाठक के साथ शादी के बंधन में बंधी सारा को लगातार उनके अंतरधार्मिक विवाह (Interfaith Marriage) के लिए निशाना बनाया जा रहा है। हाल ही में एक यूजर ने धर्म को लेकर ऐसी टिप्पणी कर दी कि सारा का सब्र का बांध टूट गया और उन्होंने उसे सरेआम लताड़ लगाई।

यूजर ने उठाए सारा के धर्म पर सवाल (Sara Khan Marriage)

सारा खान ने अपने इंस्टाग्राम पर एक यूजर के नफरत भरे मैसेज का स्क्रीनशॉट शेयर किया। इस मैसेज में यूजर ने बेहद आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल करते हुए लिखा था, “पूरी दुनिया में तुम्हें शादी के लिए सिर्फ एक हिंदू ही मिला? यह बहुत दुखद और निराशाजनक है। अब तुम मुस्लिम नहीं रही, इसलिए अपने नाम से ‘खान’ सरनेम हटा दो।”

आमतौर पर ऐसी बातों को नजरअंदाज करने वाली सारा इस बार चुप नहीं रहीं। उन्होंने इस नफरत भरे मैसेज का स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए लिखा, “निराश? दुख की बात है! जाओ, इसी निराशा में डूब मरो।” सारा का यह सख्त जवाब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Sara Khan Marriage

डेटिंग ऐप पर हुई थी सुनील लहरी के बेटे से मुलाकात (Sara Khan Marriage with Krish Pathak)

सारा और कृष की लव स्टोरी किसी फिल्म से कम नहीं है। सारा ने एक इंटरव्यू में बताया था कि उनकी मुलाकात कृष पाठक से एक डेटिंग ऐप के जरिए हुई थी। शुरुआत में दोनों दोस्त बने और फिर उन्हें एक-दूसरे से प्यार हो गया। शादी से पहले दोनों काफी समय तक लिव-इन रिलेशनशिप में भी रहे थे। कृष पाठक, दिग्गज अभिनेता सुनील लहरी के बेटे हैं और खुद भी अभिनय की दुनिया में सक्रिय हैं।

Sara Khan Marriage

पहले भी उठ चुके हैं विवाद (Sara Khan Trolled afrer marriage)

यह पहली बार नहीं है जब सारा को ट्रोल किया गया हो। सारा और कृष ने 6 अक्टूबर को रजिस्टर्ड मैरिज की थी और फिर दिसंबर में दोनों रीति-रिवाजों (हिंदू और मुस्लिम) से शादी की। निकाह और फेरों की तस्वीरें सामने आने के बाद से ही कट्टरपंथियों ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया था। सारा ने तब भी एक वीडियो जारी कर कहा था कि उनकी पसंद उनका निजी मामला है और किसी को भी उनके धर्म या नाम पर टिप्पणी करने का हक नहीं है।

आपको बता दें कि सारा खान की यह दूसरी शादी है। इससे पहले उन्होंने ‘बिग बॉस’ के घर में अली मर्चेंट से शादी की थी, जो महज दो महीने ही चल पाई थी। अब कृष के साथ अपनी नई जिंदगी शुरू करने वाली सारा अपनी खुशियों में किसी का खलल बर्दाश्त करने के मूड में नहीं हैं। प्रशंसकों का एक बड़ा वर्ग सारा के इस बेबाक अंदाज की तारीफ कर रहा है और नफरत फैलाने वालों के खिलाफ खड़ा नजर आ रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *