5 किलो एमडी ड्रग्स मामले में पुलिस की कार्रवाई:प्रतापगढ़ का तस्कर ‘मोहम्मद जेसीबी’ मंदसौर से पकड़ा

5 किलो एमडी ड्रग्स मामले में पुलिस की कार्रवाई:प्रतापगढ़ का तस्कर ‘मोहम्मद जेसीबी’ मंदसौर से पकड़ा

महाराष्ट्र में 5 किलो एमडी ड्रग्स बरामदगी मामले में केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (सीबीएन) और हतुनिया थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। संयुक्त अभियान में प्रतापगढ़ के कुख्यात मादक पदार्थ तस्कर मोहम्मद उर्फ “जेसीबी” को मध्य प्रदेश के मंदसौर से हिरासत में लिया गया है। महाराष्ट्र विंग ने जब्त की थई 5 किलो एमडी हतुनिया थाना अधिकारी उदयवीर सिंह ने बताया कि एक सप्ताह पहले सीबीएन की महाराष्ट्र विंग ने महाराष्ट्र में 5 किलो एमडी ड्रग्स जब्त की थी। इस मामले में गिरफ्तार तस्करों से पूछताछ के दौरान पता चला कि बरामद मादक पदार्थ प्रतापगढ़ जिले के हतुनिया निवासी मोहम्मद जेसीबी से खरीदा गया था। तीन दिन पहले टीम पहुंची थी प्रतापगढ़ इस खुलासे के बाद सीबीएन की टीम तीन दिन पहले प्रतापगढ़ पहुंची थी। हतुनिया थाना पुलिस के साथ मिलकर आरोपी के संभावित ठिकानों पर दबिश दी गई, लेकिन वह फरार मिला। मुखबिर की सूचना पर संयुक्त टीम ने बाद में मंदसौर में कार्रवाई कर उसे हिरासत में ले लिया। रिकॉर्ड की जांच कर रही पुलिस फिलहाल आरोपी से गहन पूछताछ जारी है। जांच एजेंसियों को उम्मीद है कि पूछताछ में अंतरराज्यीय मादक पदार्थ तस्करी से जुड़े कई अहम खुलासे हो सकते हैं। पुलिस उसके आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच कर रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *