क्या ये ट्रेलर है बड़ी चेतावनी? Lawrence Bishnoi की सीरीज में खुलेगा सलमान खान वाला राज

क्या ये ट्रेलर है बड़ी चेतावनी? Lawrence Bishnoi की सीरीज में खुलेगा सलमान खान वाला राज

Lawrence Bishnoi gangster: गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का नाम आज किसी की पहचान का मोहताज नहीं है, लेकिन अब एक डॉक्यूमेंट्री सीरीज इस नाम के पीछे की पूरी कहानी को एक अलग नजरिए से सामने लाने की तैयारी में है। बता दें, डायरेक्टर राघव दार की ओरिजिनल सीरीज ‘लॉरेंस ऑफ पंजाब’ का ट्रेलर हाल ही में सामने आया है और इसने दर्शकों की उत्सुकता बढ़ा दी है।

पॉलिटिक्स से उठकर संगठित अपराध का चेहरा बनना

ये सीरीज सिर्फ एक गैंगस्टर की कहानी नहीं है। इसमें ये समझने की कोशिश की गई है कि आखिर कैसे एक इंसान स्टूडेंट पॉलिटिक्स से उठकर संगठित अपराध का चेहरा बन जाता है। संगीत, विचारधारा, मीडिया का प्रचार और सोशल मीडिया इन सभी रहस्यों को जोड़कर सीरीज दिखाती है कि आज के दौर में एक डिजिटल सिंडिकेट किस तरह तैयार होता है। बता दें,
निर्देशक राघव दार के अनुसार उनका मकसद ये समझना था कि ऐसी पहचानें बनती कैसे हैं वो माहौल, वे प्रभाव और वे सिस्टम जो किसी इंसान को उस रास्ते पर ले जाते हैं।

साथ ही फैंस द्वारा कयास लगाए जा रहे है कि क्या इसमें सलमान खान से जुड़े पहलुओ पर भी जोर दिया जाएगा। बता दें, फिल्म ‘हम साथ साथ हैं’ की शूटिंग के दौरान काले हिरण का शिकार किया गया था, जिसमें सलमान का नाम सामने आया था। तभी से लॉरेंस बिश्नोई के निशाने पर सलमान है। हालांकि वेबसीरीज में अभी तक इस सीन पर सस्पेंस बना हुआ है कि ये होगा या नहीं, लेकिन वेब सीरीज का ट्रेलर देख यूजर्स इसे चेतावनी मान रहे है।

सलमान खान को खुलेआम धमकी देने के बाद

इतना ही नहीं, 1992 में पंजाब के फिरोजपुर में जन्मे लॉरेंस बिश्नोई ने चंडीगढ़ की छात्र राजनीति से अपना सफर शुरू किया और धीरे-धीरे पंजाब, राजस्थान और हरियाणा में फैले एक बड़े आपराधिक नेटवर्क की पहचान बन गए है। बता दें, 2018 में सलमान खान को खुलेआम धमकी देने के बाद वो राष्ट्रीय स्तर पर सुर्खियों में आए। तब से उस पर हत्या, अपहरण और वसूली जैसे गंभीर मामले दर्ज हैं और वो अक्सर जेल के भीतर से ही अपना नेटवर्क संचालित करता रहा है। बता दें, ‘लॉरेंस ऑफ पंजाब’ का प्रीमियर 27 अप्रैल को ZEE5 पर होगा और ये सिर्फ हिंदी में ही देखने को मिलने वाला है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *