Weather Update : मौसम विभाग का अलर्ट, राजस्थान में 5 दिन चलेगी तेज धूलभरी हवाएं! जानें कब होगी प्री-मानसून बारिश?

Weather Update : मौसम विभाग का अलर्ट, राजस्थान में 5 दिन चलेगी तेज धूलभरी हवाएं! जानें कब होगी प्री-मानसून बारिश?

Weather Update : राजस्थान में अब मौसम का मिजाज बदल रहा है। मई माह में गर्मी ने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। मौसम विभाग की अभी अभी नई भविष्यवाणी आई है। जिसके तहत राजस्थान के पश्चिमी, उत्तरी व पूर्वी हिस्सों में आगामी 4-5 दिन 20-30 KMPH की गति से तेज धूलभरी हवाएं चलने की प्रबल संभावना है। राज्य के अधिकांश भागों में आगामी एक सप्ताह मौसम शुष्क रहने व पश्चिमी राजस्थान के सीमावर्ती क्षेत्रों व दक्षिण-पूर्वी भागों में कहीं-कहीं हीटवेव दर्ज होने की संभावना है।

वैसे मौसम विभाग ने 19 मई को 19 जिलों में हीटवेव का येलो अलर्ट भी जारी किया है। इन शहरों का अधिकतम तापमान 42 से 45 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज होने की संभावना है। वहीं मौसम विज्ञानियों के अनुसार राजस्थान के मेवाड़ और आस-पास के क्षेत्रों में 28 मई के बाद प्री-मानसून बारिश की संभावना है। जिससे जनता को गर्मी से राहत मिल सकती है।

सर्वाधिक अधिकतम तापमान बाड़मेर में दर्ज

मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार बीते 24 घंटे में मौसम अपडेट के अनुसार वर्तमान में राजस्थान के अधिकांश भागों में अधिकतम तापमान 42-45 डिग्री दर्ज किए जा रहे हैं। पिछले 24 घंटों में सर्वाधिक अधिकतम तापमान बाड़मेर में 45.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

जयपुर में दिन से ज्यादा रातें कर रहीं बेहाल

जयपुर में सूरज के तीखे तेवरों के बीच अब दिन से ज्यादा रातें लोगों को सताने लगी हैं। मौसम केंद्र केन्द्र के अनुसार रविवार को जयपुर में दिन का अधिकतम तापमान 42.7 दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.1 डिग्री अधिक है। जयपुर में न्यूनतम (रात का) तापमान 28.6 डिग्री पर पहुंच गया है, जो सामान्य से करीब एक डिग्री ज्यादा है। पिछले 24 घंटों में जहां दिन के तापमान में 1.3 डिग्री का उछाल आया है, वहीं रात का पारा स्थिर बना हुआ है। मौसम केन्द्र के अनुसार आगामी दिनों में तापमान स्थिर रहेगा।

जयपुर में आज दोपहर 1 बजे तापमान 43 डिग्री सेल्सियस दर्ज

जयपुर में मौसम का आज दोपहर 1 बजे तापमान 43 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं आज सोमवार को जयपुर का अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम 31 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

दक्षिण-पूर्वी मानसून ने बंगाल की खाड़ी में किया प्रवेश

भारतीय मानसून की दक्षिण-पूर्वी शाखा अंडमान सागर के रास्ते अंडमान-निकोबार के सभी प्रमुख 572 द्वीपों पर बरसते हुए बंगाल की खाड़ी में प्रवेश कर चुकी है। मेवाड़-वागड़ और आसपास के क्षेत्रों में बंगाल की खाड़ी से उठने वाले मानसून की प्री-बारिश 28 मई के बाद होने की संभावना है, जिसके बाद ही गर्मी से राहत मिलने के आसार हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *