मुजफ्फरपुर पुलिस ने कथैया थाना क्षेत्र में पोल्ट्री फार्म की आड़ में चल रही विदेशी शराब मिनी फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। मौके से 137 लीटर तैयार विदेशी शराब और लगभग 30 लीटर स्प्रिट जब्त की गई है। 2 तस्करों की भी गिरफ्तारी हुई है। इसके अलावा विदेशी शराब बनाने के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, 180 मिलीलीटर की 7000 खाली प्लास्टिक बोतलें, ब्रांडेड कंपनियों के नकली रैपर, स्टीकर बरामद की गई। गिरफ्तार धंधेबाजों की पहचान रामपुर भेड़ियाही निवासी टुनटुन कुमार(21) और नेपाल के मोरंग जिला निवासी दिनेश कुमार (22) के तौर पर हुई है। एसएसपी कांतेश कुमार मिश्रा के निर्देश पर पूरे जिले में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई है। एसडीपीओ पश्चिमी सुचित्रा कुमारी के नेतृत्व में गठित टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर सरसियां जगदीश स्थित रौशन सिंह के पोल्ट्री फार्म पर छापा मारा। आधा दर्जन से अधिक तस्कर चिन्हित एसडीपीओ पश्चिमी सुचित्रा कुमारी ने बताया कि घटनास्थल से मिले सभी साक्ष्यों की विधिवत जब्ती सूची(सीजर लिस्ट) तैयार कर ली गई है। पुलिस टीम ने इस रैकेट से जुड़े लगभग आधा दर्जन अन्य शातिर शराब कारोबारियों को भी पूरी तरह चिन्हित कर लिया है, जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की विशेष टीमें संभावित ठिकानों पर लगातार ताबड़तोड़ छापेमारी कर रही है।पकड़े गए दोनों आरोपियों को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद कोर्ट में पेश किया जाएगा। मुजफ्फरपुर पुलिस ने कथैया थाना क्षेत्र में पोल्ट्री फार्म की आड़ में चल रही विदेशी शराब मिनी फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। मौके से 137 लीटर तैयार विदेशी शराब और लगभग 30 लीटर स्प्रिट जब्त की गई है। 2 तस्करों की भी गिरफ्तारी हुई है। इसके अलावा विदेशी शराब बनाने के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, 180 मिलीलीटर की 7000 खाली प्लास्टिक बोतलें, ब्रांडेड कंपनियों के नकली रैपर, स्टीकर बरामद की गई। गिरफ्तार धंधेबाजों की पहचान रामपुर भेड़ियाही निवासी टुनटुन कुमार(21) और नेपाल के मोरंग जिला निवासी दिनेश कुमार (22) के तौर पर हुई है। एसएसपी कांतेश कुमार मिश्रा के निर्देश पर पूरे जिले में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई है। एसडीपीओ पश्चिमी सुचित्रा कुमारी के नेतृत्व में गठित टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर सरसियां जगदीश स्थित रौशन सिंह के पोल्ट्री फार्म पर छापा मारा। आधा दर्जन से अधिक तस्कर चिन्हित एसडीपीओ पश्चिमी सुचित्रा कुमारी ने बताया कि घटनास्थल से मिले सभी साक्ष्यों की विधिवत जब्ती सूची(सीजर लिस्ट) तैयार कर ली गई है। पुलिस टीम ने इस रैकेट से जुड़े लगभग आधा दर्जन अन्य शातिर शराब कारोबारियों को भी पूरी तरह चिन्हित कर लिया है, जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की विशेष टीमें संभावित ठिकानों पर लगातार ताबड़तोड़ छापेमारी कर रही है।पकड़े गए दोनों आरोपियों को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद कोर्ट में पेश किया जाएगा।


