बिजनेस लीडर्स फोरम (BLF) ने हयात रीजेंसी में मनाई प्रथम वर्षगांठ, 150 से अधिक उद्योगपति एवं पेशेवर हुए शामिल

बिजनेस लीडर्स फोरम (BLF) ने हयात रीजेंसी में मनाई प्रथम वर्षगांठ, 150 से अधिक उद्योगपति एवं पेशेवर हुए शामिल

व्यापार, उद्योग एवं पेशेवर समुदाय को एक सशक्त मंच प्रदान करने वाले बिजनेस लीडर्स फोरम (BLF) ने अपनी प्रथम वर्षगांठ (First Anniversary) का भव्य आयोजन होटल हयात रीजेंसी, जयपुर में किया। प्रातः आयोजित इस विशेष समारोह में लगभग 150 से अधिक उद्यमी, उद्योगपति, बिल्डर्स, ज्वेलर्स, चिकित्सक, डेंटिस्ट, चार्टर्ड अकाउंटेंट्स, कैटरर्स, आईटी विशेषज्ञ, शिक्षाविद एवं विभिन्न व्यवसायिक क्षेत्रों के प्रतिष्ठित प्रतिनिधियों ने भाग लेकर संगठन की एक वर्ष की सफल यात्रा का उत्सव मनाया।

BLF की स्थापना व्यवसायियों एवं पेशेवरों को एक साझा मंच प्रदान करने के उद्देश्य से की गई थी, जहां वे अपने अनुभव, ज्ञान और व्यावसायिक अवसरों को साझा कर सकें। पिछले एक वर्ष में संगठन ने नेटवर्किंग, बिजनेस रेफरल, ज्ञानवर्धक सत्रों एवं विभिन्न व्यावसायिक गतिविधियों के माध्यम से एक मजबूत और विश्वसनीय व्यवसायिक समुदाय का निर्माण किया है। आज BLF विभिन्न क्षेत्रों के व्यवसायियों और पेशेवरों के बीच सहयोग, विश्वास और विकास का पर्याय बन चुका है।

इस अवसर पर BLF के संस्थापक सदस्य एवं चेयरमैन श्री राजेन्द्र प्रसाद ने कहा,

जब हमने BLF की शुरुआत की थी, तब हमारा सपना एक ऐसे परिवार का निर्माण करना था जो एक-दूसरे की सफलता में सहभागी बने। आज प्रथम वर्षगांठ पर सदस्यों का उत्साह और विश्वास देखकर यह सपना साकार होता दिखाई दे रहा है। हमारा प्रयास रहेगा कि यह मंच निरंतर नए अवसरों और सकारात्मक बदलावों का माध्यम बने।”

BLF के संस्थापक सदस्य श्री महेन्द्र भाकर ने कहा,

“BLF की स्थापना एक ऐसे मंच के रूप में की गई थी जहां व्यवसायी और पेशेवर एक-दूसरे से सीख सकें, सहयोग कर सकें और साथ मिलकर आगे बढ़ सकें। एक वर्ष में सदस्यों का विश्वास और सक्रिय सहभागिता हमारी सबसे बड़ी उपलब्धि रही है। हमें प्रसन्नता है कि BLF आज एक मजबूत व्यावसायिक परिवार के रूप में स्थापित हो चुका है।”

संस्थापक सदस्य श्री वीरेन्द्र चौधरी ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा,

“BLF ने अल्प समय में ही एक मजबूत और विश्वसनीय नेटवर्क के रूप में पहचान बनाई है। यह मंच केवल व्यवसायिक अवसरों तक सीमित नहीं है, बल्कि नेतृत्व, सहयोग और सामूहिक विकास की भावना को भी मजबूत करता है। आने वाले समय में BLF राजस्थान ही नहीं, बल्कि राष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी विशिष्ट पहचान स्थापित करेगा।”

BLF की प्रेसिडेंट सुश्री ईशा शर्मा ने कहा,

“BLF की सफलता का श्रेय इसके सक्रिय सदस्यों और उनके सहयोग को जाता है। हमारा लक्ष्य है कि आने वाले वर्षों में यह मंच उद्यमियों, युवा व्यवसायियों और पेशेवरों के लिए और अधिक अवसर, ज्ञान एवं नेटवर्किंग का माध्यम बने तथा समाज और उद्योग जगत में सकारात्मक योगदान देता रहे।”

कार्यक्रम के दौरान सदस्यों ने पिछले एक वर्ष की उपलब्धियों का स्मरण करते हुए भविष्य की योजनाओं पर चर्चा की। उपस्थित सदस्यों ने BLF को व्यापारिक विकास, नेटवर्किंग और आपसी सहयोग का एक सशक्त मंच बताया। संगठन ने जानकारी दी कि वर्तमान में BLF Triumph चैप्टर सफलतापूर्वक संचालित हो रहा है, जबकि 25 जुलाई 2026 को दूसरा चैप्टर Mammoth लॉन्च किया जाएगा। इसके अतिरिक्त आगामी वर्ष में राजस्थान के अन्य जिलों में भी BLF के नए चैप्टर स्थापित कर संगठन के विस्तार को गति दी जाएगी।

इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े व्यवसायिक नेताओं ने अपने अनुभव साझा किए तथा आपसी सहयोग, रेफरल नेटवर्किंग और व्यवसायिक विकास के नए अवसरों पर विचार-विमर्श किया। कार्यक्रम में संगठन के नए सदस्यों का स्वागत भी किया गया तथा BLF की एक वर्ष की सफल यात्रा का उत्सव केक कटिंग एवं सामूहिक अभिनंदन के साथ मनाया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. तरुण कुमार टांक, संस्थापक – IT Voice Media Pvt. Ltd., Informatic Computech Pvt. Ltd. एवं अध्यक्ष – राजस्थान इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी ऑर्गेनाइजेशन (RITO) ने अपने संबोधन में कहा,

किसी भी संगठन की वास्तविक शक्ति उसके सदस्यों की एकजुटता, सहयोग और साझा दृष्टिकोण में निहित होती है। BLF ने मात्र एक वर्ष में जिस प्रकार व्यापारिक एवं पेशेवर समुदाय को एक मंच पर लाकर संवाद, सहयोग और विकास का वातावरण बनाया है, वह अत्यंत सराहनीय है। मुझे विश्वास है कि आने वाले वर्षों में BLF उद्योग, व्यापार और उद्यमिता के क्षेत्र में नए मानक स्थापित करेगा तथा युवा उद्यमियों को प्रेरणा और अवसर प्रदान करेगा।”

कार्यक्रम का समापन सभी सदस्यों द्वारा संगठन की निरंतर सफलता, सहयोग और विकास के संकल्प के साथ किया गया। उपस्थित सभी सदस्यों ने BLF के दूसरे वर्ष को और अधिक प्रभावशाली, व्यापक एवं परिणामोन्मुख बनाने का संकल्प लिया।

BLF का संदेश

एक वर्ष की उपलब्धियां हमारे लिए गर्व का विषय हैं, लेकिन यह यात्रा की मंजिल नहीं, बल्कि नई ऊंचाइयों, नए अवसरों और सामूहिक सफलता की शुरुआत है।”

जारीकर्ता
चेयरमैन श्री राजेन्द्र प्रसाद
(M)8742004000

Business Leaders Forum (BLF)
Connect • Collaborate • Grow
जयपुर, राजस्थान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *