Jodhpur Fire: जोधपुर के निजी अस्पताल में लगी आग, समय रहते मरीजों को सुरक्षित निकाला गया

Jodhpur Fire: जोधपुर के निजी अस्पताल में लगी आग, समय रहते मरीजों को सुरक्षित निकाला गया

जोधपुर। शहर के पावटा क्षेत्र में सनसिटी हॉस्पिटल के सामने स्थित सोना अस्पताल में बुधवार देर शाम आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग अस्पताल की ऊपरी मंजिल पर लगी, जहां निर्माण कार्य चल रहा था। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। आग लगने की सूचना मिलते ही अस्पताल प्रशासन ने तत्परता दिखाते हुए भर्ती मरीजों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। घटना के दौरान किसी प्रकार की जनहानि या घायल होने की सूचना नहीं है।

यह वीडियो भी देखें

आग पर नियंत्रण पाया

सूचना पर दमकल विभाग की सात फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू किए। काफी मशक्कत के बाद दमकलकर्मियों ने आग पर नियंत्रण पा लिया। आग की लपटें और धुआं दूर तक दिखाई देने से आसपास के क्षेत्र में लोगों की भीड़ जमा हो गई।

लंबा जाम लगा

घटना के कारण जोधपुर के पावटा क्षेत्र की मुख्य सड़क पर यातायात प्रभावित हो गया और लंबा जाम लग गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची तथा यातायात व्यवस्था संभालते हुए जाम खुलवाया। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि अस्पताल की ऊपरी मंजिल पर निर्माण कार्य चल रहा था, जहां शॉर्ट सर्किट होने के बाद आग भड़क गई। फिलहाल आग से हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है। पुलिस और संबंधित विभाग मामले की जांच में जुटे हैं।

खबर अपडेट की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *