मुजफ्फरपुर में आंधी-तूफान के बीच अंधेरे का फायदा उठाकर एक बंद घर से करीब 15 लाख रुपए के सामान की चोरी हो गई। घटना अहियापुर थाना क्षेत्र के राघोपुर इलाके में हुई। चोरों ने घर से सोने-चांदी के आभूषण, कीमती बर्तन और नकदी समेत अन्य सामान चुरा लिया। पीड़ित गृहस्वामी बैजू कुमार केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) में कार्यरत हैं। अपनी तैनाती के कारण वह वर्तमान में सपरिवार घर से बाहर रहते हैं। राघोपुर स्थित उनके सूने घर की देखरेख की जिम्मेदारी उनके साले पर थी। वारदात वाली रात मुजफ्फरपुर में तेज आंधी के साथ मूसलाधार बारिश हुई। खराब मौसम के कारण बैजू कुमार के साले उस रात समय पर मकान तक नहीं पहुंच सके। घर को पूरी तरह खाली पाकर बदमाशों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोरी के दौरान सीसीटीवी कैमरे का रूख बदला चोर पूरी तैयारी के साथ आए थे। उन्होंने घर में दाखिल होने से पहले मुख्य द्वार पर लगे सीसीटीवी कैमरे का रुख बदल दिया। इसके बाद, अपराधियों ने कटर का उपयोग कर मुख्य गेट का ताला काट दिया और घर के भीतर प्रवेश कर गए। घर के अंदर घुसने के बाद चोरों ने दो भारी गोदरेज अलमारियों को कटर से काट दिया। अलमारियों के लॉकर में रखे सोने-चांदी के आभूषण, पीतल-कांस्य के बर्तन और कुछ नकदी समेत कुल 15 लाख रुपये का सामान लेकर वे फरार हो गए। सुबह खुला राज, सीसीटीवी में दिखे हथियारबंद बदमाश घटना का खुलासा अगले दिन सुबह हुआ जब स्थानीय पड़ोसियों ने घर के मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ देखा। अनहोनी की आशंका को देखते हुए ग्रामीणों ने तुरंत गृहस्वामी के परिजनों को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंचे रिश्तेदारों के घर के भीतर का नजारा देखकर होश उड़ गए। सारा सामान बिखरा पड़ा था और अलमारियां कटी हुई थीं। परिजनों ने तत्काल इसकी जानकारी स्थानीय पुलिस को दी। सूचना मिलते ही डायल 112 की आपातकालीन पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची। इसके बाद अहियापुर थाने की पुलिस ने भी घटनास्थल का मुआयना किया। घर के अंदरूनी हिस्सों की जांच करने पर पुलिस को एक अन्य सीसीटीवी फुटेज हाथ लगा है, जिसमें तीन संदिग्ध चोर साफ दिखाई दे रहे हैं। फुटेज में एक बदमाश हाथ में कट्टा (हथियार) लहराते हुए मुख्य गेट पर पहरेदारी करता नजर आ रहा है, जबकि बाकी अंदर वारदात को अंजाम दे रहे थे। अहियापुर थाना पुलिस के अनुसार, पीड़ित परिवार के बयान पर प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया चल रही है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों के हुलिए का मिलान कर रही है और उनकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी शुरू कर दी गई है। मुजफ्फरपुर में आंधी-तूफान के बीच अंधेरे का फायदा उठाकर एक बंद घर से करीब 15 लाख रुपए के सामान की चोरी हो गई। घटना अहियापुर थाना क्षेत्र के राघोपुर इलाके में हुई। चोरों ने घर से सोने-चांदी के आभूषण, कीमती बर्तन और नकदी समेत अन्य सामान चुरा लिया। पीड़ित गृहस्वामी बैजू कुमार केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) में कार्यरत हैं। अपनी तैनाती के कारण वह वर्तमान में सपरिवार घर से बाहर रहते हैं। राघोपुर स्थित उनके सूने घर की देखरेख की जिम्मेदारी उनके साले पर थी। वारदात वाली रात मुजफ्फरपुर में तेज आंधी के साथ मूसलाधार बारिश हुई। खराब मौसम के कारण बैजू कुमार के साले उस रात समय पर मकान तक नहीं पहुंच सके। घर को पूरी तरह खाली पाकर बदमाशों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोरी के दौरान सीसीटीवी कैमरे का रूख बदला चोर पूरी तैयारी के साथ आए थे। उन्होंने घर में दाखिल होने से पहले मुख्य द्वार पर लगे सीसीटीवी कैमरे का रुख बदल दिया। इसके बाद, अपराधियों ने कटर का उपयोग कर मुख्य गेट का ताला काट दिया और घर के भीतर प्रवेश कर गए। घर के अंदर घुसने के बाद चोरों ने दो भारी गोदरेज अलमारियों को कटर से काट दिया। अलमारियों के लॉकर में रखे सोने-चांदी के आभूषण, पीतल-कांस्य के बर्तन और कुछ नकदी समेत कुल 15 लाख रुपये का सामान लेकर वे फरार हो गए। सुबह खुला राज, सीसीटीवी में दिखे हथियारबंद बदमाश घटना का खुलासा अगले दिन सुबह हुआ जब स्थानीय पड़ोसियों ने घर के मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ देखा। अनहोनी की आशंका को देखते हुए ग्रामीणों ने तुरंत गृहस्वामी के परिजनों को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंचे रिश्तेदारों के घर के भीतर का नजारा देखकर होश उड़ गए। सारा सामान बिखरा पड़ा था और अलमारियां कटी हुई थीं। परिजनों ने तत्काल इसकी जानकारी स्थानीय पुलिस को दी। सूचना मिलते ही डायल 112 की आपातकालीन पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची। इसके बाद अहियापुर थाने की पुलिस ने भी घटनास्थल का मुआयना किया। घर के अंदरूनी हिस्सों की जांच करने पर पुलिस को एक अन्य सीसीटीवी फुटेज हाथ लगा है, जिसमें तीन संदिग्ध चोर साफ दिखाई दे रहे हैं। फुटेज में एक बदमाश हाथ में कट्टा (हथियार) लहराते हुए मुख्य गेट पर पहरेदारी करता नजर आ रहा है, जबकि बाकी अंदर वारदात को अंजाम दे रहे थे। अहियापुर थाना पुलिस के अनुसार, पीड़ित परिवार के बयान पर प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया चल रही है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों के हुलिए का मिलान कर रही है और उनकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी शुरू कर दी गई है।


