आज यानी की 27 मई को केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी अपना 69वां जन्मदिन मना रहे हैं। वह भारतीय राजनीति के एक ऐसे नेता के रूप में जाने जाते हैं, जिन्होंने विकास और इंफ्रास्ट्रक्चर को नई दिशा दी है। सड़क निर्माण, हाईवे और आधुनिक तकनीक के उपयोग में नितिन गडकरी का नाम खूब सराहा जाता है। वह एक साधारण परिवार ने निकलकर देश के सबसे प्रभावशाली मंत्रियों में शामिल हुए, जोकि उनके जीवन की सबसे बड़ी उपलब्धि मानी जाती है। तो आइए जानते हैं उनके जन्मदिन के मौके पर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के जीवन से जुड़ी कुछ रोचक बातों के बारे में…
जन्म और परिवार
महाराष्ट्र के नागपुर में 27 मई 1957 को नितिन गडकरी का जन्म हुआ था। उनका बचपन एक साधारण माहौल में बीता था। बचपन से ही उनमें नेतृत्व क्षमता दिखने लगी थी। स्कूल के समय से ही वह पढ़ाई के साथ-साथ सामाजिक गतिविधियों में भी भाग लेते थे। नितिन गडकरी के अंदर बचपन से कुछ करने की भावना थी, जिसने आगे चलकर उनके राजनीतिक जीवन की नींव रखी थी।
राजनीति की शुरुआत
युवावस्था में नितिन गडकरी राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ से जुड़े। यहीं से नितिन गडकरी के विचारों और संगठनात्मक कौशल का विकास हुआ। फिर वह अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से जुड़ गए और छात्र राजनीति में सक्रिय भूमिका निभाई। इस दौर से उनको राजनीति की बारीकियां समझ आने लगी थीं। फिर उन्होंने अपने करियर को राजनीति की ओर मोड़ने का फैसला किया।
भारतीय जनता पार्टी में एंट्री
भारतीय जनता पार्टी में नितिन गडकरी ने संगठनात्मक कार्यों से शुरुआत की। नितिन गडकरी की मेहनत और रणनीतिक सोच की वजह से उनको कई अहम जिम्मेदारियां मिलने लगीं। वह महाराष्ट्र भाजपा के अध्यक्ष बने और पार्टी को राज्य़ में मजबूत करने में अहम भूमिका निभाई।
केंद्र में मंत्री पद
साल 2009 के बाद नितिन गडकरी को भारतीय जनता पार्टी में बड़ी भूमिका मिली। वहीं साल 2014 में जब NDA सरकार बनी, तो नितिन गडकरी को सड़क परिवहन और राजमार्ग की जिम्मेदारी सौंपी गई। जिसके बाद से वह लगातार केंद्र सरकार में मंत्री रहे और उनको कई मंत्रालय की जिम्मेदारी दोबारा दी गई।
विकास कार्यों की पहचान
नितिन गडकरी ने महाराष्ट्र में रहते हुए PWD में कई बड़े प्रोजेक्ट्स पर काम किया था। मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे जैसे बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट से नितिन गडकरी को विशेष पहचान मिली। उन्होंने सड़क निर्माण कार्य को तेज और आधुनिक बनाने पर जोर दिया। जिससे राज्य के विकास में भी तेजी आई। इस वजह से नितिन गडकरी को इंफ्रास्ट्रक्चर मैन भी कहा जाने लगा।
केंद्र सरकार में मिली बड़ी जिम्मेदारियां
केंद्र सरकार में आने के बाद नितिन गडकरी को सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय की जिम्मेदारी सौंपी गई। जिसके बाद उन्होंने देशभर में हाईवे नेटवर्क को तेज गति से विकसित किया। फिर उनको MSME मंत्रालय की जिम्मेदारी भी सौंपी गई। इसके लिए उन्होंने छोटे और मध्यम उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए कई योजनाओं को शुरू किया। नितिन गडकरी के काम से देश में विकास की गति तेज हुई।


