सीवान में युवक ने जहर खाकर दी जान:पत्नी ने ससुराल पक्ष पर लगाए आरोप, बोली- पारिवारिक तनाव के कारण थे परेशान

सीवान में युवक ने जहर खाकर दी जान:पत्नी ने ससुराल पक्ष पर लगाए आरोप, बोली- पारिवारिक तनाव के कारण थे परेशान

सीवान के महाराजगंज थाना क्षेत्र में युवक ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान राजेंद्र चौक निवासी सोनू कुमार(40) के रूप में हुई है। मंगलवार को सोनू कुमार ने अपने घर में जहरीला पदार्थ खा लिया। परिजनों ने उसे तुरंत महाराजगंज अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे सीवान सदर अस्पताल रेफर कर दिया, लेकिन सीवान ले जाते समय रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। सोनू कुमार स्वर्गीय अरुण प्रसाद के बेटे थे और ई-रिक्शा चलाकर परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनके परिवार में पत्नी, दो बेटियां और एक बेटा हैं। घटना की सूचना मिलते ही महाराजगंज एसडीपीओ अमन, थानाध्यक्ष विजय कुमार चौधरी और एसआई अमरेंद्र कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सीवान सदर अस्पताल भेज दिया। पत्नी ने ससुराल पक्ष पर लगाया आरोप

मृतक की पत्नी सीमा देवी ने पति की मौत के लिए ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने मृतक की मां, भाई और बहन को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि पारिवारिक तनाव और लगातार विवाद के कारण सोनू मानसिक रूप से परेशान था।

एसडीपीओ अमन ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। पुलिस मृतक की पत्नी द्वारा लगाए गए आरोपों के आधार पर सभी पहलुओं की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। सीवान के महाराजगंज थाना क्षेत्र में युवक ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान राजेंद्र चौक निवासी सोनू कुमार(40) के रूप में हुई है। मंगलवार को सोनू कुमार ने अपने घर में जहरीला पदार्थ खा लिया। परिजनों ने उसे तुरंत महाराजगंज अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे सीवान सदर अस्पताल रेफर कर दिया, लेकिन सीवान ले जाते समय रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। सोनू कुमार स्वर्गीय अरुण प्रसाद के बेटे थे और ई-रिक्शा चलाकर परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनके परिवार में पत्नी, दो बेटियां और एक बेटा हैं। घटना की सूचना मिलते ही महाराजगंज एसडीपीओ अमन, थानाध्यक्ष विजय कुमार चौधरी और एसआई अमरेंद्र कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सीवान सदर अस्पताल भेज दिया। पत्नी ने ससुराल पक्ष पर लगाया आरोप

मृतक की पत्नी सीमा देवी ने पति की मौत के लिए ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने मृतक की मां, भाई और बहन को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि पारिवारिक तनाव और लगातार विवाद के कारण सोनू मानसिक रूप से परेशान था।

एसडीपीओ अमन ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। पुलिस मृतक की पत्नी द्वारा लगाए गए आरोपों के आधार पर सभी पहलुओं की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *