समस्तीपुर के विभूतिपुर थाने के मुस्तफापुर गांव में मंगलवार रात भाई के साथ सड़क पार कर रहे 7 साल के बच्चे की ट्रक से कुचल कर मौत हो गई। मृतक गांव के मो. आजम का पुत्र मो. शाहिल बताया गया है। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को जब्त कर बुधवार सुबह सदर अस्पताल भेजा। शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। उधर, घटना को अंजाम देने के बाद वाहन लेकर भाग रहे ट्रक चालक को लोगों ने कल्याणपुर के पास पीछा कर पड़क लिया। जिसे बाद में पुलिस के हवाले कर दिया गया। मृत बच्चे का बड़ा भाई पार कर गया था सड़क घटना के संबंध में मृतक बच्चा के दादा मो. सईद ने बताया कि उनका पोता शाहिल अपने बड़ भाई मो. शाकिब के साथ घर के सामने ही रात सड़क पार कर रहा था। शाकिब तो सड़क पार कर गया। लेकिन शाहिल दलसिंहसराय की ओर से आ रही ट्रक की चेपट में आ गया। ट्रक का चक्का उसके पेट पर चढ़ गया। हल्ला होने पर आसपास के लोग जुटे, ग्रामीण और परिवार के लोगों के द्वारा उसे तुरंत दलसिंहसराय अनुमंडलीय अस्पताल लाया गया। लेकिन अस्पताल ले जाने पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। उधर, घटना के बाद भाग ट्रक चालक को लोगो ने पीछा कर कल्याणपुर चौक के पास पकड़ लिया। जिसे बाद में पुलिस अपने साथ थाने ले गई। मृतक के दादा ने बताया कि उनका पोता गांव के आंगनबाड़ी केंद्र में पढाई करता था। वह तीन भाईयों में सबसे छोटा है। उधर, विभूतिपुर थानाध्यक्ष सुनील कुमार झा ने बताया कि ट्रक की ठोकर से बच्चे की मौत हुई है। शव को जब्त कर पोस्टमार्टम कराया गया है। दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को जब्त कर लिया गया है। घटना को लेकर एक प्राथमिकी दर्ज की जा रही है। समस्तीपुर के विभूतिपुर थाने के मुस्तफापुर गांव में मंगलवार रात भाई के साथ सड़क पार कर रहे 7 साल के बच्चे की ट्रक से कुचल कर मौत हो गई। मृतक गांव के मो. आजम का पुत्र मो. शाहिल बताया गया है। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को जब्त कर बुधवार सुबह सदर अस्पताल भेजा। शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। उधर, घटना को अंजाम देने के बाद वाहन लेकर भाग रहे ट्रक चालक को लोगों ने कल्याणपुर के पास पीछा कर पड़क लिया। जिसे बाद में पुलिस के हवाले कर दिया गया। मृत बच्चे का बड़ा भाई पार कर गया था सड़क घटना के संबंध में मृतक बच्चा के दादा मो. सईद ने बताया कि उनका पोता शाहिल अपने बड़ भाई मो. शाकिब के साथ घर के सामने ही रात सड़क पार कर रहा था। शाकिब तो सड़क पार कर गया। लेकिन शाहिल दलसिंहसराय की ओर से आ रही ट्रक की चेपट में आ गया। ट्रक का चक्का उसके पेट पर चढ़ गया। हल्ला होने पर आसपास के लोग जुटे, ग्रामीण और परिवार के लोगों के द्वारा उसे तुरंत दलसिंहसराय अनुमंडलीय अस्पताल लाया गया। लेकिन अस्पताल ले जाने पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। उधर, घटना के बाद भाग ट्रक चालक को लोगो ने पीछा कर कल्याणपुर चौक के पास पकड़ लिया। जिसे बाद में पुलिस अपने साथ थाने ले गई। मृतक के दादा ने बताया कि उनका पोता गांव के आंगनबाड़ी केंद्र में पढाई करता था। वह तीन भाईयों में सबसे छोटा है। उधर, विभूतिपुर थानाध्यक्ष सुनील कुमार झा ने बताया कि ट्रक की ठोकर से बच्चे की मौत हुई है। शव को जब्त कर पोस्टमार्टम कराया गया है। दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को जब्त कर लिया गया है। घटना को लेकर एक प्राथमिकी दर्ज की जा रही है।


