अररिया में राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। कॉलेज के पास लॉज में रह रहे सेकंड सेमेस्टर के छात्र रौशन कुमार सिंह पर रविवार रात जानलेवा हमला किया गया। हमलावरों ने लोहे की रॉड, हॉकी स्टिक, चाकू और बेल्ट से रौशन की बेरहमी से पिटाई की, जिससे उनका बायां हाथ टूट गया। सिर पर 3 जगह और दोनों टांगों पर भी चाकू से वार किए गए।
इस मामले में नगर थाना में थर्ड सेमेस्टर के 12 नामजद और 20 अज्ञात छात्रों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। झारखंड के कोडरमा निवासी रौशन कुमार सिंह ने अपने आवेदन में बताया कि हमलावर लॉज में आए और गेट खुलवाकर 30-40 छात्रों ने उन पर हमला कर दिया। रौशन के अनुसार, हमलावरों की नीयत उनकी जान लेने की थी। पिटाई के बाद वे बेहोश होकर गिर गए। बेहतर इलाज के लिए पूर्णिया रेफर
नामजद आरोपियों में सुधांशु कुमार, अनिल कुमार, रौशन कुमार, निरंजन कुमार, अंकित कुमार, आशय कुमार, प्रियांशु कुमार, सौरव कुमार, आकाश कुमार, सानू सिंह और सत्यम कुमार शामिल हैं। लॉज मालिक की मदद से रौशन को सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां से बेहतर इलाज के लिए उन्हें पूर्णिया रेफर कर दिया गया।
रौशन के दादा ने बताया कि उन्हें 24 मई की रात 11:30 बजे फोन पर सूचना मिली थी। झारखंड से पहुंचने पर उन्होंने पोते की गंभीर हालत देखी। उन्होंने जानकारी दी कि रौशन के सिर में तीन जगह चाकू के वार हुए हैं, बाएं हाथ का एल्बो टूटा है और प्लास्टर चढ़ा है। दोनों पैरों में चाकू के निशान हैं और पीठ पर रॉड से वार किए गए हैं। घायल छात्र के आवेदन पर FIR दर्ज
नगर थानाध्यक्ष मनीष कुमार रजक ने पुष्टि की कि घायल छात्र के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की गहन जांच जारी है और सभी आरोपियों की पहचान व गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। यह घटना स्थानीय पॉलिटेक्निक छात्रों के बीच कथित रैगिंग या पुरानी दुश्मनी का परिणाम बताई जा रही है। अररिया में राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। कॉलेज के पास लॉज में रह रहे सेकंड सेमेस्टर के छात्र रौशन कुमार सिंह पर रविवार रात जानलेवा हमला किया गया। हमलावरों ने लोहे की रॉड, हॉकी स्टिक, चाकू और बेल्ट से रौशन की बेरहमी से पिटाई की, जिससे उनका बायां हाथ टूट गया। सिर पर 3 जगह और दोनों टांगों पर भी चाकू से वार किए गए।
इस मामले में नगर थाना में थर्ड सेमेस्टर के 12 नामजद और 20 अज्ञात छात्रों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। झारखंड के कोडरमा निवासी रौशन कुमार सिंह ने अपने आवेदन में बताया कि हमलावर लॉज में आए और गेट खुलवाकर 30-40 छात्रों ने उन पर हमला कर दिया। रौशन के अनुसार, हमलावरों की नीयत उनकी जान लेने की थी। पिटाई के बाद वे बेहोश होकर गिर गए। बेहतर इलाज के लिए पूर्णिया रेफर
नामजद आरोपियों में सुधांशु कुमार, अनिल कुमार, रौशन कुमार, निरंजन कुमार, अंकित कुमार, आशय कुमार, प्रियांशु कुमार, सौरव कुमार, आकाश कुमार, सानू सिंह और सत्यम कुमार शामिल हैं। लॉज मालिक की मदद से रौशन को सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां से बेहतर इलाज के लिए उन्हें पूर्णिया रेफर कर दिया गया।
रौशन के दादा ने बताया कि उन्हें 24 मई की रात 11:30 बजे फोन पर सूचना मिली थी। झारखंड से पहुंचने पर उन्होंने पोते की गंभीर हालत देखी। उन्होंने जानकारी दी कि रौशन के सिर में तीन जगह चाकू के वार हुए हैं, बाएं हाथ का एल्बो टूटा है और प्लास्टर चढ़ा है। दोनों पैरों में चाकू के निशान हैं और पीठ पर रॉड से वार किए गए हैं। घायल छात्र के आवेदन पर FIR दर्ज
नगर थानाध्यक्ष मनीष कुमार रजक ने पुष्टि की कि घायल छात्र के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की गहन जांच जारी है और सभी आरोपियों की पहचान व गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। यह घटना स्थानीय पॉलिटेक्निक छात्रों के बीच कथित रैगिंग या पुरानी दुश्मनी का परिणाम बताई जा रही है।