अररिया में मंगलवार की शाम अनियंत्रित बाइक की टक्कर से साइकिल सवार बुजुर्ग की मौत हो गई। घटना ताराबाड़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत बीड़ी चौक के पास हुई। मृतक की पहचान ताराबाड़ी थाना क्षेत्र के तरोना भोजपुर पंचायत अंतर्गत बीड़ी नवटोली वार्ड संख्या 02 निवासी डोमाय मंडल के बेटे बौकाय मंडल (60) के रूप में हुई है। परिजन के अनुसार, बौकाय मंडल मंगलवार शाम करीब 6 बजे घरेलू सब्जी और किराना सामान खरीदने के लिए साइकिल से बीड़ी चौक जा रहे थे। इसी दौरान एक अनियंत्रित बाइक सवार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बौकाय मंडल गंभीर रूप से घायल हो गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई और उन्होंने ताराबाड़ी थाना पुलिस को सूचित किया। पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और परिजनों व स्थानीय लोगों से पूछताछ की। इसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल अररिया भेज दिया गया। मंगलवार देर रात 9 बजे के आसपास शव अस्पताल पहुंचाया गया, जहां पोस्टमॉर्टम की प्रक्रिया जारी है। आरोपी की गिरफ्तारी का मांग कर रहा बेटा मृतक के पुत्र रामानंद मंडल ने बताया, “पिता रोज की तरह शाम को सामान खरीदने गए थे। कुछ ही देर बाद हमें सूचना मिली कि उन्हें बाइक ने टक्कर मार दी है। जब हम मौके पर पहुंचे तो पिता की मौत हो चुकी थी। बाइक सवार फरार हो गया। हम पुलिस से जल्द गिरफ्तारी की मांग करते हैं।” ताराबाड़ी थाना प्रभारी रंजीत कुमार ने जानकारी दी कि घटना की सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंची थी। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि अभी तक परिजनों की ओर से लिखित आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है। आवेदन मिलते ही लापरवाही बरतने वाले बाइक सवार के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी। अररिया में मंगलवार की शाम अनियंत्रित बाइक की टक्कर से साइकिल सवार बुजुर्ग की मौत हो गई। घटना ताराबाड़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत बीड़ी चौक के पास हुई। मृतक की पहचान ताराबाड़ी थाना क्षेत्र के तरोना भोजपुर पंचायत अंतर्गत बीड़ी नवटोली वार्ड संख्या 02 निवासी डोमाय मंडल के बेटे बौकाय मंडल (60) के रूप में हुई है। परिजन के अनुसार, बौकाय मंडल मंगलवार शाम करीब 6 बजे घरेलू सब्जी और किराना सामान खरीदने के लिए साइकिल से बीड़ी चौक जा रहे थे। इसी दौरान एक अनियंत्रित बाइक सवार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बौकाय मंडल गंभीर रूप से घायल हो गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई और उन्होंने ताराबाड़ी थाना पुलिस को सूचित किया। पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और परिजनों व स्थानीय लोगों से पूछताछ की। इसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल अररिया भेज दिया गया। मंगलवार देर रात 9 बजे के आसपास शव अस्पताल पहुंचाया गया, जहां पोस्टमॉर्टम की प्रक्रिया जारी है। आरोपी की गिरफ्तारी का मांग कर रहा बेटा मृतक के पुत्र रामानंद मंडल ने बताया, “पिता रोज की तरह शाम को सामान खरीदने गए थे। कुछ ही देर बाद हमें सूचना मिली कि उन्हें बाइक ने टक्कर मार दी है। जब हम मौके पर पहुंचे तो पिता की मौत हो चुकी थी। बाइक सवार फरार हो गया। हम पुलिस से जल्द गिरफ्तारी की मांग करते हैं।” ताराबाड़ी थाना प्रभारी रंजीत कुमार ने जानकारी दी कि घटना की सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंची थी। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि अभी तक परिजनों की ओर से लिखित आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है। आवेदन मिलते ही लापरवाही बरतने वाले बाइक सवार के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी।


