जनता ने विधायक दीपक कुमार मिश्र को पसंद नहीं किया:बरहज सीट पर सपा से पसंदीदा उम्मीदवार मुरली मनोहर; बसपा से विनय लाल साहब

जनता ने विधायक दीपक कुमार मिश्र को पसंद नहीं किया:बरहज सीट पर सपा से पसंदीदा उम्मीदवार मुरली मनोहर; बसपा से विनय लाल साहब

देवरिया जिले की बरहज सीट पर भाजपा विधायक दीपक कुमार मिश्र उर्फ शाका को जनता ने पसंद नहीं किया है। भास्कर के सर्वे में 86% जनता का मत है कि इन्हें टिकट नहीं मिलना चाहिए। यहां पर पार्टी के रूप में सबसे पहली पसंद सपा है। दूसरे नंबर पर भाजपा और तीसरे नंबर पर बसपा है। पार्टीवार देखें तो भाजपा में पहली पसंद दीपक कुमार मिश्र उर्फ शाका हैं। उन्हें 33% लोगों ने पसंद किया है। दूसरे नंबर पर नरेंन्द्र मिश्र उर्फ पप्पू हैं, पप्पू को 29% लोगों ने पसंद किया है। जबकि तीसरे नंबर पर श्याम सुंदर जायसवाल हैं, उन्हें 14% लोगों ने पसंद किया है। सपा में पहली पसंद मुरली मनोहर जायसवाल हैं। इन्हें 91% लोगों ने पसंद किया है। विजय रावत को 6% और कनक लता सिंह को 2% लोगों ने पसंद किया है।
बसपा में विनय लाल साहब तिवारी को 78% लोगों पसंद किया है। नथुनी प्रसाद को 5% और सत्येन्द्र गौतम को 5% लोगों ने पसंद किया है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *