शेखपुरा। करंडे थाना पुलिस ने रविवार को गुप्त सूचना के आधार पर राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी हर घर नल का जल योजना के तहत स्थापित एक बोरिंग के बोरिंग हाउस में छापेमारी की। इस दौरान पुलिस ने शराब बनाते हुए बोरिंग के ऑपरेटर को गिरफ्तार कर लिया। यह छापेमारी लहना पंचायत के तियाय गांव स्थित वार्ड संख्या-1 के पेय जलापूर्ति केंद्र में की गई, जो गांव से दक्षिण पोखर किनारे स्थित है। छापेमारी का नेतृत्व थाना अध्यक्ष राकेश कुमार और एएसआई अभिषेक कुमार ने संयुक्त रूप से किया। गिरफ्तार बोरिंग ऑपरेटर की पहचान तियाय गांव निवासी केदार महतो के पुत्र प्रवेश महतो के रूप में हुई है। पुलिस ने उसे मौके पर ही शराब बनाते हुए पकड़ा। बोरिंग हाउस से 32 लीटर तैयार शराब, एक रसोई गैस सिलेंडर और एक चूल्हा भी बरामद किया गया। पुलिस ने सभी बरामद सामग्री को जब्त कर लिया है। थाना अध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि ऑपरेटर सुनसान जगह और सुरक्षित क्षेत्र समझकर बोरिंग के कमरे में आराम से शराब बनाकर बेचता था। गुप्त सूचना मिलने के बाद पुलिस ने यह कार्रवाई की। गिरफ्तार प्रवेश महतो के खिलाफ स्थानीय थाने में एक प्राथमिकी दर्ज कर उसे शेखपुरा जेल भेज दिया गया है। थाना अध्यक्ष ने बताया कि पकड़ा गया युवक काफी समय से इस अवैध कारोबार में संलिप्त था। शेखपुरा। करंडे थाना पुलिस ने रविवार को गुप्त सूचना के आधार पर राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी हर घर नल का जल योजना के तहत स्थापित एक बोरिंग के बोरिंग हाउस में छापेमारी की। इस दौरान पुलिस ने शराब बनाते हुए बोरिंग के ऑपरेटर को गिरफ्तार कर लिया। यह छापेमारी लहना पंचायत के तियाय गांव स्थित वार्ड संख्या-1 के पेय जलापूर्ति केंद्र में की गई, जो गांव से दक्षिण पोखर किनारे स्थित है। छापेमारी का नेतृत्व थाना अध्यक्ष राकेश कुमार और एएसआई अभिषेक कुमार ने संयुक्त रूप से किया। गिरफ्तार बोरिंग ऑपरेटर की पहचान तियाय गांव निवासी केदार महतो के पुत्र प्रवेश महतो के रूप में हुई है। पुलिस ने उसे मौके पर ही शराब बनाते हुए पकड़ा। बोरिंग हाउस से 32 लीटर तैयार शराब, एक रसोई गैस सिलेंडर और एक चूल्हा भी बरामद किया गया। पुलिस ने सभी बरामद सामग्री को जब्त कर लिया है। थाना अध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि ऑपरेटर सुनसान जगह और सुरक्षित क्षेत्र समझकर बोरिंग के कमरे में आराम से शराब बनाकर बेचता था। गुप्त सूचना मिलने के बाद पुलिस ने यह कार्रवाई की। गिरफ्तार प्रवेश महतो के खिलाफ स्थानीय थाने में एक प्राथमिकी दर्ज कर उसे शेखपुरा जेल भेज दिया गया है। थाना अध्यक्ष ने बताया कि पकड़ा गया युवक काफी समय से इस अवैध कारोबार में संलिप्त था।


