सहरसा के सौरबाजार थाना क्षेत्र में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। घटना के बाद पति फरार बताया जा रहा है। मृतका के मायके वालों ने करंट लगाकर हत्या करने का गंभीर आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। तीन बच्चों की मां थी मृतका मृतका की पहचान सौरबाजार थाना क्षेत्र के कढ़िया पंचायत अंतर्गत कचरा वार्ड-10 निवासी राजा कुमार की 28 वर्षीय पत्नी निकम कुमारी के रूप में हुई है। निकम तीन बच्चों की मां थी। इनमें 7 वर्षीय बेटी स्मृति कुमारी, 6 वर्षीय जिया कुमारी और 2 वर्षीय बेटा प्रसिद्ध राठौर शामिल हैं। घटना शनिवार रात करीब 8 बजे की बताई जा रही है। शादी समारोह देखकर लौटी थी महिला मृतका की बड़ी गोतनी रूपम देवी ने बताया कि घर के बगल में शादी समारोह था। मटकोर कार्यक्रम को लेकर बाहर डीजे बज रहा था, जिसे देखने दोनों महिलाएं घर से बाहर गई थीं। कुछ देर बाद दोनों वापस घर लौटीं। रूपम देवी ने बताया कि उनकी तबीयत खराब थी, इसलिए वह अपने कमरे में चली गईं। इसके बाद निकम कहां गई, इसकी जानकारी नहीं हो सकी। रसोईघर में मिला शव रात करीब 8 बजे जब घर में खाना बनाने को लेकर निकम को खोजा गया, तो वह रसोईघर में बेंच के नीचे मृत अवस्था में पड़ी मिली। परिजनों के शोर मचाने पर आसपास के लोग जुट गए। बताया जा रहा है कि मृतका के प्राइवेट पार्ट के पास से काफी मात्रा में रक्तस्राव हो रहा था। मायके पक्ष ने हत्या का लगाया आरोप मृतका के फुफेरे भाई अखिलेश कुमार ने बताया कि पड़ोसियों ने फोन कर निकम की मौत की जानकारी दी। साथ ही यह भी कहा गया कि घटना के साक्ष्य मिटाने की कोशिश हो रही है। उन्होंने बताया कि जब वे लोग रात करीब 9 बजे ससुराल पहुंचे, तो देखा कि मृतका के प्राइवेट पार्ट से खून बह रहा था और दाहिने हाथ की हथेली पर बड़ा जला हुआ जख्म था। परिजनों का आरोप है कि उसे करंट लगाया गया और उसके साथ दुष्कर्म जैसी गंभीर घटना भी हुई हो सकती है। प्रेम विवाह हुआ था 8 साल पहले परिजनों ने बताया कि निकम और राजा कुमार ने करीब 8 साल पहले प्रेम विवाह किया था। शादी के बाद दोनों के तीन बच्चे हुए। मायके वालों ने यह भी आरोप लगाया कि राजा कुमार एक कोचिंग सेंटर चलाता था और उसका किसी दूसरी लड़की से संबंध होने की बात भी सामने आई है। पैसों और गाड़ी की मांग का आरोप मृतका के भाई ने आरोप लगाया कि निकम के पिता की 2018 में कैंसर से मौत हो चुकी थी। इसके बाद विधवा मां और दिव्यांग भाई से राजा कुमार लगातार पैसे मांगता था। परिजनों का कहना है कि निकम की मां खेतों में मेहनत कर जो भी पैसे बचाती थीं, वह दामाद को दे देती थीं ताकि बेटी को कोई परेशानी न हो। आरोप है कि घर निर्माण के लिए मृतका की मां ने 80 हजार रुपये कर्ज लेकर भी दामाद को दिए थे। इसके अलावा एक गाड़ी की भी मांग की जा रही थी। पति फरार, पुलिस जांच में जुटी घटना के बाद पति राजा कुमार घर से फरार बताया जा रहा है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। सौरबाजार थाना अध्यक्ष प्रभाकर भारती ने बताया कि महिला की मौत संदिग्ध परिस्थिति में हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारण स्पष्ट हो सकेंगे। मायके पक्ष ने पुलिस प्रशासन से निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। वहीं गांव में घटना के बाद सनसनी और तनाव का माहौल बना हुआ है। सहरसा के सौरबाजार थाना क्षेत्र में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। घटना के बाद पति फरार बताया जा रहा है। मृतका के मायके वालों ने करंट लगाकर हत्या करने का गंभीर आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। तीन बच्चों की मां थी मृतका मृतका की पहचान सौरबाजार थाना क्षेत्र के कढ़िया पंचायत अंतर्गत कचरा वार्ड-10 निवासी राजा कुमार की 28 वर्षीय पत्नी निकम कुमारी के रूप में हुई है। निकम तीन बच्चों की मां थी। इनमें 7 वर्षीय बेटी स्मृति कुमारी, 6 वर्षीय जिया कुमारी और 2 वर्षीय बेटा प्रसिद्ध राठौर शामिल हैं। घटना शनिवार रात करीब 8 बजे की बताई जा रही है। शादी समारोह देखकर लौटी थी महिला मृतका की बड़ी गोतनी रूपम देवी ने बताया कि घर के बगल में शादी समारोह था। मटकोर कार्यक्रम को लेकर बाहर डीजे बज रहा था, जिसे देखने दोनों महिलाएं घर से बाहर गई थीं। कुछ देर बाद दोनों वापस घर लौटीं। रूपम देवी ने बताया कि उनकी तबीयत खराब थी, इसलिए वह अपने कमरे में चली गईं। इसके बाद निकम कहां गई, इसकी जानकारी नहीं हो सकी। रसोईघर में मिला शव रात करीब 8 बजे जब घर में खाना बनाने को लेकर निकम को खोजा गया, तो वह रसोईघर में बेंच के नीचे मृत अवस्था में पड़ी मिली। परिजनों के शोर मचाने पर आसपास के लोग जुट गए। बताया जा रहा है कि मृतका के प्राइवेट पार्ट के पास से काफी मात्रा में रक्तस्राव हो रहा था। मायके पक्ष ने हत्या का लगाया आरोप मृतका के फुफेरे भाई अखिलेश कुमार ने बताया कि पड़ोसियों ने फोन कर निकम की मौत की जानकारी दी। साथ ही यह भी कहा गया कि घटना के साक्ष्य मिटाने की कोशिश हो रही है। उन्होंने बताया कि जब वे लोग रात करीब 9 बजे ससुराल पहुंचे, तो देखा कि मृतका के प्राइवेट पार्ट से खून बह रहा था और दाहिने हाथ की हथेली पर बड़ा जला हुआ जख्म था। परिजनों का आरोप है कि उसे करंट लगाया गया और उसके साथ दुष्कर्म जैसी गंभीर घटना भी हुई हो सकती है। प्रेम विवाह हुआ था 8 साल पहले परिजनों ने बताया कि निकम और राजा कुमार ने करीब 8 साल पहले प्रेम विवाह किया था। शादी के बाद दोनों के तीन बच्चे हुए। मायके वालों ने यह भी आरोप लगाया कि राजा कुमार एक कोचिंग सेंटर चलाता था और उसका किसी दूसरी लड़की से संबंध होने की बात भी सामने आई है। पैसों और गाड़ी की मांग का आरोप मृतका के भाई ने आरोप लगाया कि निकम के पिता की 2018 में कैंसर से मौत हो चुकी थी। इसके बाद विधवा मां और दिव्यांग भाई से राजा कुमार लगातार पैसे मांगता था। परिजनों का कहना है कि निकम की मां खेतों में मेहनत कर जो भी पैसे बचाती थीं, वह दामाद को दे देती थीं ताकि बेटी को कोई परेशानी न हो। आरोप है कि घर निर्माण के लिए मृतका की मां ने 80 हजार रुपये कर्ज लेकर भी दामाद को दिए थे। इसके अलावा एक गाड़ी की भी मांग की जा रही थी। पति फरार, पुलिस जांच में जुटी घटना के बाद पति राजा कुमार घर से फरार बताया जा रहा है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। सौरबाजार थाना अध्यक्ष प्रभाकर भारती ने बताया कि महिला की मौत संदिग्ध परिस्थिति में हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारण स्पष्ट हो सकेंगे। मायके पक्ष ने पुलिस प्रशासन से निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। वहीं गांव में घटना के बाद सनसनी और तनाव का माहौल बना हुआ है।


