जमुई में अज्ञात वाहन ने दो युवकों को रौंदा:एक की मौत, दूसरा गंभीर; दोनों दोस्त बाइक से जा रहे थे बारात

जमुई में अज्ञात वाहन ने दो युवकों को रौंदा:एक की मौत, दूसरा गंभीर; दोनों दोस्त बाइक से जा रहे थे बारात

जमुई के लछुआड़ थाना क्षेत्र में शनिवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में बारात जा रहे दो युवकों को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है। घायल युवक का इलाज जारी है। बारात में शामिल होने जा रहे थे दोनों युवक जानकारी के अनुसार, दोनों युवक अपने गांव से लुटोत गांव में बारात में शामिल होने के लिए बाइक से निकले थे। रास्ते में जैसे ही वे बालडा मोड़ के पास पहुंचे, पीछे से तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। बारातियों ने पहुंचाया अस्पताल घटना के बाद पीछे से आ रहे अन्य बारातियों ने दोनों घायलों को तत्काल उठाकर इलाज के लिए अलीगंज अस्पताल पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने दोनों की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए जमुई सदर अस्पताल रेफर कर दिया। लेकिन अस्पताल ले जाने के दौरान रास्ते में ही सन्नी कुमार (19) की मौत हो गई। दूसरा युवक जिंदगी और मौत से जूझ रहा हादसे में घायल दूसरा युवक संदीप कुमार गंभीर रूप से घायल है। उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है और डॉक्टरों की निगरानी में इलाज चल रहा है। मृतक के भाई सुबोध कुमार ने बताया कि सन्नी और संदीप आपस में अच्छे मित्र थे। दोनों एक ही बाइक पर सवार होकर बारात में शामिल होने जा रहे थे, तभी रास्ते में यह हादसा हो गया। शादी की खुशी मातम में बदली हादसे के बाद जिस घर में बारात की खुशी थी, वहां मातम का माहौल छा गया। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना की सूचना मिलते ही लछुआड़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जमुई सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस अज्ञात वाहन की पहचान करने और हादसे के कारणों की जांच में जुटी है। आसपास के रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की भी जांच की जा रही है। जमुई के लछुआड़ थाना क्षेत्र में शनिवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में बारात जा रहे दो युवकों को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है। घायल युवक का इलाज जारी है। बारात में शामिल होने जा रहे थे दोनों युवक जानकारी के अनुसार, दोनों युवक अपने गांव से लुटोत गांव में बारात में शामिल होने के लिए बाइक से निकले थे। रास्ते में जैसे ही वे बालडा मोड़ के पास पहुंचे, पीछे से तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। बारातियों ने पहुंचाया अस्पताल घटना के बाद पीछे से आ रहे अन्य बारातियों ने दोनों घायलों को तत्काल उठाकर इलाज के लिए अलीगंज अस्पताल पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने दोनों की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए जमुई सदर अस्पताल रेफर कर दिया। लेकिन अस्पताल ले जाने के दौरान रास्ते में ही सन्नी कुमार (19) की मौत हो गई। दूसरा युवक जिंदगी और मौत से जूझ रहा हादसे में घायल दूसरा युवक संदीप कुमार गंभीर रूप से घायल है। उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है और डॉक्टरों की निगरानी में इलाज चल रहा है। मृतक के भाई सुबोध कुमार ने बताया कि सन्नी और संदीप आपस में अच्छे मित्र थे। दोनों एक ही बाइक पर सवार होकर बारात में शामिल होने जा रहे थे, तभी रास्ते में यह हादसा हो गया। शादी की खुशी मातम में बदली हादसे के बाद जिस घर में बारात की खुशी थी, वहां मातम का माहौल छा गया। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना की सूचना मिलते ही लछुआड़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जमुई सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस अज्ञात वाहन की पहचान करने और हादसे के कारणों की जांच में जुटी है। आसपास के रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की भी जांच की जा रही है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *