गो संरक्षण कानून की मांग तेज, ज्ञापन सौंपा

गो संरक्षण कानून की मांग तेज, ज्ञापन सौंपा

भास्कर न्यूज | पूर्णिया गो सम्मान दिवस के अवसर पर विश्व हिंदू युवा वाहिनी संघ के पदाधिकारियों ने डीएम अंशुल कुमार को ज्ञापन सौंपकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से गो संरक्षण और गो हत्या पर सख्त एवं प्रभावी कानून लागू करने की मांग की। प्रतिनिधियों ने इसे जनभावनाओं, सांस्कृतिक परंपराओं और सामाजिक जिम्मेदारी से जुड़ा महत्वपूर्ण विषय बताया। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष आशीष गोस्वामी ने कहा कि गो माता भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का अभिन्न हिस्सा हैं। उनके सम्मान, संरक्षण और सुरक्षा के लिए ठोस एवं निर्णायक कदम उठाना समय की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि यह मुद्दा करोड़ों लोगों की आस्था से जुड़ा है, इसलिए सरकार को इस पर गंभीरता से विचार करना चाहिए। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रियंका झा ने कहा कि गो माता की रक्षा केवल धार्मिक दृष्टि से नहीं, बल्कि सामाजिक और सांस्कृतिक दायित्व के रूप में भी देखी जानी चाहिए। सीमांचल अध्यक्ष दिलीप कुमार ‘दीपक’ ने समाज के सभी वर्गों से इस दिशा में जागरूकता बढ़ाने की अपील की। इस मौके पर राष्ट्रीय महामंत्री अजय गुप्ता, खगेश कुमार, नीतीश कुमार, राकेश सिंह, विजय कुमार, राजेश सिंह, कालीकांत दास, सानू कुमार, डॉ. संतोष शाह, विक्रांत आनंद, अमरेंद्र भगत, कृष्ण कमल, महिला मोर्चा जिला मंत्री प्रिया कुमारी, संगीता ठाकुर, शर्मिला ठाकुर, रानी देवी, काजल देवी, नेहा कुमारी, काजल गुप्ता, हिना पासवान, अजय पासवान, गुड़िया देवी, तनु सिंह सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे। भास्कर न्यूज | पूर्णिया गो सम्मान दिवस के अवसर पर विश्व हिंदू युवा वाहिनी संघ के पदाधिकारियों ने डीएम अंशुल कुमार को ज्ञापन सौंपकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से गो संरक्षण और गो हत्या पर सख्त एवं प्रभावी कानून लागू करने की मांग की। प्रतिनिधियों ने इसे जनभावनाओं, सांस्कृतिक परंपराओं और सामाजिक जिम्मेदारी से जुड़ा महत्वपूर्ण विषय बताया। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष आशीष गोस्वामी ने कहा कि गो माता भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का अभिन्न हिस्सा हैं। उनके सम्मान, संरक्षण और सुरक्षा के लिए ठोस एवं निर्णायक कदम उठाना समय की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि यह मुद्दा करोड़ों लोगों की आस्था से जुड़ा है, इसलिए सरकार को इस पर गंभीरता से विचार करना चाहिए। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रियंका झा ने कहा कि गो माता की रक्षा केवल धार्मिक दृष्टि से नहीं, बल्कि सामाजिक और सांस्कृतिक दायित्व के रूप में भी देखी जानी चाहिए। सीमांचल अध्यक्ष दिलीप कुमार ‘दीपक’ ने समाज के सभी वर्गों से इस दिशा में जागरूकता बढ़ाने की अपील की। इस मौके पर राष्ट्रीय महामंत्री अजय गुप्ता, खगेश कुमार, नीतीश कुमार, राकेश सिंह, विजय कुमार, राजेश सिंह, कालीकांत दास, सानू कुमार, डॉ. संतोष शाह, विक्रांत आनंद, अमरेंद्र भगत, कृष्ण कमल, महिला मोर्चा जिला मंत्री प्रिया कुमारी, संगीता ठाकुर, शर्मिला ठाकुर, रानी देवी, काजल देवी, नेहा कुमारी, काजल गुप्ता, हिना पासवान, अजय पासवान, गुड़िया देवी, तनु सिंह सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *