पर्यवेक्षक किशोरी लाल ने अभियान की रूपरेखा स्पष्ट करते हुए कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आने वाले पूरे सप्ताह वे जिले में ही सक्रिय रहेंगे। इस दौरान जिला कमिटी, प्रखंड अध्यक्षों तथा प्रदेश कमिटी के इच्छुक साथियों से आवेदन लिए जाएंगे। कार्यकर्ताओं को डिजिटल माध्यम से अधिक से अधिक लोगों को ‘सृजन साथी’ बनाने के लिए प्रेरित किया गया। इस दौरान संभावित तकनीकी चुनौतियों और उनके समाधान पर भी व्यापक चर्चा हुई। संगठन के माध्यम से कांग्रेस अब आक्रामक राजनीति की तैयारी में है। जिला अध्यक्ष (अर्बन) कुमार आदित्य ने कहा कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य संगठन को जमीनी स्तर पर इतना मजबूत बनाना है कि कार्यकर्ता सीधे आम जनता के बीच जा सकें। पार्टी ने किसान विरोधी और नौजवान विरोधी नीतियों के साथ-साथ केंद्र व राज्य सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ व्यापक जनआंदोलन खड़ा करने का संकल्प लिया है। कांग्रेस कार्यालय में संगठनात्मक बैठक के मौके पर कांग्रेस के ग्रामीण जिला अध्यक्ष कुमार आदित्य व अन्य। बैठक में जुटे दिग्गज नेता और कार्यकर्ता | इस महत्वपूर्ण बैठक में पूर्व जिला अध्यक्ष नीरज सिंह, बिज्येंद्र यादव, महिला कांग्रेस की अध्यक्षा मुन्नी मरांडी, अल्पसंख्यक कांग्रेस अध्यक्ष अली खान, अति पिछड़ा प्रकोष्ठ अध्यक्ष अखिलेश कुमार, एसटी प्रकोष्ठ अध्यक्ष दीपक बारा, वरिष्ठ नेता श्याम बाबू, राजेंद्र झा, पोद्दार जी और दिनकर स्नेही सहित कई वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इसके अलावा अर्जुन पासवान, मनोज राम, जैवर्धन सिंह, मो. मुस्ताक, अर्जबुल करीम, मनीष सिंह, अबुल महाजन, अफरोज खान, अजमेर करीम, करण यादव, हसन इमाम तथा रूपौली से आदित्य कुमार ने भी प्रमुख रूप से भाग लिया। कार्यकर्ताओं ने संगठन की मजबूती के लिए कई महत्वपूर्ण सुझाव भी साझा किए। भास्कर न्यूज | पूर्णिया गोकुल कृष्ण आश्रम स्थित कांग्रेस कार्यालय में सोमवार को ‘संगठन सृजन अभियान’ को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष (ग्रामीण) कुमार आदित्य ने की, जबकि मुख्य पर्यवेक्षक किशोरी लाल विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य संगठन का विस्तार करना और डिजिटल प्रक्रिया के माध्यम से सदस्यता अभियान को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाना रहा। बैठक में कार्यकर्ताओं से अपील की गई कि वे कांग्रेस की विचारधारा को गांव-गांव और जन-जन तक पहुंचाने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं। बताया गया कि इस बार संगठन सृजन की पूरी प्रक्रिया आधुनिक और डिजिटल माध्यम से संचालित की जाएगी। पर्यवेक्षक किशोरी लाल ने अभियान की रूपरेखा स्पष्ट करते हुए कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आने वाले पूरे सप्ताह वे जिले में ही सक्रिय रहेंगे। इस दौरान जिला कमिटी, प्रखंड अध्यक्षों तथा प्रदेश कमिटी के इच्छुक साथियों से आवेदन लिए जाएंगे। कार्यकर्ताओं को डिजिटल माध्यम से अधिक से अधिक लोगों को ‘सृजन साथी’ बनाने के लिए प्रेरित किया गया। इस दौरान संभावित तकनीकी चुनौतियों और उनके समाधान पर भी व्यापक चर्चा हुई। संगठन के माध्यम से कांग्रेस अब आक्रामक राजनीति की तैयारी में है। जिला अध्यक्ष (अर्बन) कुमार आदित्य ने कहा कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य संगठन को जमीनी स्तर पर इतना मजबूत बनाना है कि कार्यकर्ता सीधे आम जनता के बीच जा सकें। पार्टी ने किसान विरोधी और नौजवान विरोधी नीतियों के साथ-साथ केंद्र व राज्य सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ व्यापक जनआंदोलन खड़ा करने का संकल्प लिया है। कांग्रेस कार्यालय में संगठनात्मक बैठक के मौके पर कांग्रेस के ग्रामीण जिला अध्यक्ष कुमार आदित्य व अन्य। बैठक में जुटे दिग्गज नेता और कार्यकर्ता | इस महत्वपूर्ण बैठक में पूर्व जिला अध्यक्ष नीरज सिंह, बिज्येंद्र यादव, महिला कांग्रेस की अध्यक्षा मुन्नी मरांडी, अल्पसंख्यक कांग्रेस अध्यक्ष अली खान, अति पिछड़ा प्रकोष्ठ अध्यक्ष अखिलेश कुमार, एसटी प्रकोष्ठ अध्यक्ष दीपक बारा, वरिष्ठ नेता श्याम बाबू, राजेंद्र झा, पोद्दार जी और दिनकर स्नेही सहित कई वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इसके अलावा अर्जुन पासवान, मनोज राम, जैवर्धन सिंह, मो. मुस्ताक, अर्जबुल करीम, मनीष सिंह, अबुल महाजन, अफरोज खान, अजमेर करीम, करण यादव, हसन इमाम तथा रूपौली से आदित्य कुमार ने भी प्रमुख रूप से भाग लिया। कार्यकर्ताओं ने संगठन की मजबूती के लिए कई महत्वपूर्ण सुझाव भी साझा किए। भास्कर न्यूज | पूर्णिया गोकुल कृष्ण आश्रम स्थित कांग्रेस कार्यालय में सोमवार को ‘संगठन सृजन अभियान’ को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष (ग्रामीण) कुमार आदित्य ने की, जबकि मुख्य पर्यवेक्षक किशोरी लाल विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य संगठन का विस्तार करना और डिजिटल प्रक्रिया के माध्यम से सदस्यता अभियान को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाना रहा। बैठक में कार्यकर्ताओं से अपील की गई कि वे कांग्रेस की विचारधारा को गांव-गांव और जन-जन तक पहुंचाने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं। बताया गया कि इस बार संगठन सृजन की पूरी प्रक्रिया आधुनिक और डिजिटल माध्यम से संचालित की जाएगी।


