JJD नेता तेज प्रताप यादव और पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के बीच बातचीत का वीडियो सामने आया है। इस बातचीत में तेज प्रताप ने मुस्कुराते हुए कहा, ‘मेरा थोड़ा राजनीतिक भविष्य देख लीजिए। इस पर धीरेंद्र शास्त्री ने जवाब दिया,’हम लोग जब साथ बैठेंगे, तब देख लेंगे।’ ये वही पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री हैं, जिनके बिहार आगमन का तेज प्रताप यादव ने कभी खुलकर विरोध किया था, अब उसी धीरेंद्र शास्त्री से उन्होंने वीडियो कॉल पर बातचीत की है। 2023 में दी थी कड़ी चेतावनी साल 2023 में जब धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री पटना के नौबतपुर में कथा करने आने वाले थे, तब तेज प्रताप यादव ने कड़ा विरोध जताया था। उन्होंने कहा था कि बिहार गांधी और बुद्ध की धरती है, यहां अगर कोई हिंदू-मुस्लिम को लड़ाने आएगा तो उसे वापस लौटना होगा। तेज प्रताप ने यहां तक कह दिया था कि जरूरत पड़ी तो वे पटना एयरपोर्ट का घेराव करेंगे। उस वक्त उनका यह बयान काफी सुर्खियों में रहा था और इसे धीरेंद्र शास्त्री के खिलाफ खुली चेतावनी माना गया था। हम बहुत बड़े बाबा हैं वाला बयान भी हुआ था वायरल इसी दौरान वन एवं पर्यावरण मंत्री रहते हुए तेज प्रताप यादव ने एक कार्यक्रम में बिना नाम लिए धीरेंद्र शास्त्री पर निशाना साधा था। उन्होंने कहा था,‘बहुत बाबा आए, लेकिन हम बहुत बड़े बाबा हैं। हम जमीन से लेकर पाताल तक नाप देंगे।’ राम रहीम और आसाराम से की थी तुलना तेज प्रताप यादव ने एक एजेंसी में धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की तुलना राम रहीम और आशाराम बापू से भी की थी। उन्होंने कहा था कि धीरेंद्र शास्त्री भी वैसे ही बाबा हैं जैसे राम रहीम और आसाराम। अब जब तेज प्रताप यादव उसी धीरेंद्र शास्त्री से वीडियो कॉल पर अपना राजनीतिक भविष्य पूछते नजर आए हैं, तो इसे उनके बदले हुए रुख के तौर पर देखा जा रहा है। कभी कड़े विरोध और तीखे बयानों से हमला करने वाले तेज प्रताप का यह नया अंदाज चर्चा का विषय बन गया है। JJD नेता तेज प्रताप यादव और पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के बीच बातचीत का वीडियो सामने आया है। इस बातचीत में तेज प्रताप ने मुस्कुराते हुए कहा, ‘मेरा थोड़ा राजनीतिक भविष्य देख लीजिए। इस पर धीरेंद्र शास्त्री ने जवाब दिया,’हम लोग जब साथ बैठेंगे, तब देख लेंगे।’ ये वही पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री हैं, जिनके बिहार आगमन का तेज प्रताप यादव ने कभी खुलकर विरोध किया था, अब उसी धीरेंद्र शास्त्री से उन्होंने वीडियो कॉल पर बातचीत की है। 2023 में दी थी कड़ी चेतावनी साल 2023 में जब धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री पटना के नौबतपुर में कथा करने आने वाले थे, तब तेज प्रताप यादव ने कड़ा विरोध जताया था। उन्होंने कहा था कि बिहार गांधी और बुद्ध की धरती है, यहां अगर कोई हिंदू-मुस्लिम को लड़ाने आएगा तो उसे वापस लौटना होगा। तेज प्रताप ने यहां तक कह दिया था कि जरूरत पड़ी तो वे पटना एयरपोर्ट का घेराव करेंगे। उस वक्त उनका यह बयान काफी सुर्खियों में रहा था और इसे धीरेंद्र शास्त्री के खिलाफ खुली चेतावनी माना गया था। हम बहुत बड़े बाबा हैं वाला बयान भी हुआ था वायरल इसी दौरान वन एवं पर्यावरण मंत्री रहते हुए तेज प्रताप यादव ने एक कार्यक्रम में बिना नाम लिए धीरेंद्र शास्त्री पर निशाना साधा था। उन्होंने कहा था,‘बहुत बाबा आए, लेकिन हम बहुत बड़े बाबा हैं। हम जमीन से लेकर पाताल तक नाप देंगे।’ राम रहीम और आसाराम से की थी तुलना तेज प्रताप यादव ने एक एजेंसी में धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की तुलना राम रहीम और आशाराम बापू से भी की थी। उन्होंने कहा था कि धीरेंद्र शास्त्री भी वैसे ही बाबा हैं जैसे राम रहीम और आसाराम। अब जब तेज प्रताप यादव उसी धीरेंद्र शास्त्री से वीडियो कॉल पर अपना राजनीतिक भविष्य पूछते नजर आए हैं, तो इसे उनके बदले हुए रुख के तौर पर देखा जा रहा है। कभी कड़े विरोध और तीखे बयानों से हमला करने वाले तेज प्रताप का यह नया अंदाज चर्चा का विषय बन गया है।


